
अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका, SIT जांच की मांग
AajTak
अडानी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट में लगाए आरोपों की जांच की मांग के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है. याचिकाकर्ता वकील विशाल तिवारी ने कहा कि यह मामला राष्ट्र की साख से जुड़ा है.
अडानी-हिंडनबर्ग मामले में जल्द सुनवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर हुई है. याचिकाकर्ता वकील विशाल तिवारी ने कहा कि यह मामला राष्ट्र की साख से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में दाखिल पुरानी याचिका के साथ मामले को सुनवाई के लिए लिस्ट किया.
वकील विशाल तिवारी ने मुख्य न्यायधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ से जल्द सुनवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी ही याचिका 10 फरवरी को सुनवाई के लिए लगी हुई है, उसी के साथ उनकी याचिका पर भी सुनवाई की जाए. याचिका में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर जांच की मांग की गई है.
देश की गरिमा के लिए जांच जरूरी: याचिकाकर्ता
याचिका में कहा गया है कि देश की गरिमा और संप्रभुता के लिए जांच ज़रूरी है. इसके अलावा 500 करोड़ से अधिक उच्च शक्ति ऋण के लिए मंजूरी नीति के लिए एक विशेष समिति का गठन करने की मांग की गई है. विशाल तिवारी ने अपनी याचिका में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट अडानी ग्रुप पर लगाए आरोपों की जांच के लिए शीर्ष अदालत के रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच कराए.
आरोपों की जांच के लिए SIT की मांग
याचिका में सुप्रीम कोर्ट से विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का निर्देश जारी करने की गुजारिश की गई है. इस एसआईटी में सेबी, सीबीआई और ईडी समेत अन्य जांच एजेंसियों को शामिल कर जांच कराने की मांग है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











