
अटारी बॉर्डर पर पकड़ी गई थी 700 करोड़ की ड्रग्स, अब NIA के हत्थे चढ़ा मुख्य आरोपी 'चाचा'
AajTak
मुख्य आरोपी की पहचान अतहर सईद उर्फ चाचा के तौर पर की गई है. चाचा ही इस रैकेट के सरगना शाहिद अहमद के निर्देश पर ड्रग्स से होने वाली आमदनी को संभालता था. बुधवार को एनआईए की तरफ से जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई.
Attari Border Drugs Recovery Seized Case: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को 700 करोड़ रुपये के अटारी बॉर्डर ड्रग्स जब्ती मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल, NIA की टीम ने इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद इस केस में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की कुल संख्या आठ हो गई है.
मुख्य आरोपी की पहचान अतहर सईद उर्फ चाचा के तौर पर की गई है. चाचा ही इस रैकेट के सरगना शाहिद अहमद के निर्देश पर ड्रग्स से होने वाली आमदनी को संभालता था. बुधवार को एनआईए की तरफ से जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मंगलवार को अतहर सईद उर्फ चाचा की गिरफ्तारी दिल्ली के दरियागंज में उसके ठिकाने की तलाशी और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त करने के बाद की गई.
एजेंसी के बयान में कहा गया है कि बड़े पैमाने पर ड्रग्स रैकेट के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए आतंकवाद रोधी एजेंसी दस्तावेजों की जांच कर रही है. इस दौरान एनआईए की जांच से पता चला है कि सईद ने भारत से अफगानिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में नशीले पदार्थों की बिक्री से कमाई गई दौलत को ट्रांसफर करने के लिए हवाला ऑपरेटरों और अन्य लोगों का एक नेटवर्क बनाया और उसे बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
एनआईए का कहना है कि इस तरह, वह ड्रग्स की आय को विदेश में बैठे मुख्य आरोपी व्यक्तियों तक पहुंचा रहा था. बयान में आगे कहा गया है कि उसने मुख्य आरोपी को देश से भागने में मदद करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
आपको बता दें कि यह मामला अप्रैल 2022 में सामने आया था, जब दो किश्तों में भारतीय सीमा शुल्क द्वारा लगभग 700 करोड़ रुपये मूल्य की 102.784 किलोग्राम हेरोइन की बरामदग और जब्त की गई थी. ये ड्रग्स की खेप इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) अटारी, अमृतसर के माध्यम से अफगानिस्तान से भारत लाई गई थी और इसे मुलेठी की जड़ों के बीच छुपाया गया था. एनआईए ने कहा कि पूरी साजिश का खुलासा करने के लिए आगे की जांच जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










