
'अच्छा, तुम्हें ये मालूम है...', जब बच्ची की राखी देख चौंक गए PM मोदी, बनी थी ये तस्वीर
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूली बच्चियों के साथ रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया. इस अवसर पर छोटी-छोटी बच्चियों ने पीएम मोदी को उनके आवास पर पहुंचकर राखी बांधी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर रक्षाबंधन मनाया. पीएम ने स्कूली छात्राओं और आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारी के सदस्यों से अपनी कलाई पर राखी बंधवाई. मोदी ने इस उत्सव का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है.
इस वीडियो में नरेंद्र मोदी अपनी नन्हीं बहनों से घिरे नजर आ रहे है. दरअसल, उनके आवास पर कई स्कूलों की छात्राएं पीएम को राखी बांधने पहुंची हुई थीं. इनमें अधिकतर छोटी बच्चियां थीं.
पीएम मोदी के लिए लेकर पहुंची ये खास राखी इन्हीं में से एक बच्ची पीएम मोदी के लिए नंदी की तस्वीर बनी हुई राखी लेकर आई थी. इस राखी को देखकर प्रधानमंत्री ने कहा - बहुत बढ़िया राखी लाई हो. तब बच्ची ने बताया कि मुझे पता है कि आपके पास नंदी और गंगा है. इसलिए मैंने आपकी राखी पर नंदी की तस्वीर बनाकर लाई. इस पर पीए मोदी ने कहा कि वाह, तुम्हे ये मालूम है. बहुत अच्छा किया तुमने ऐसा करके.
वीडियों में बच्चियों के चेहरे पर पीएम मोदी से मिलने और उन्हें राखी बांधने की खुशी साफ दिखाई दे रही थी. यह त्योहार भाई-बहन के पारंपरिक बंधन का उत्सव है. ऐसे में प्रधानमंत्री को राखी बांधने के साथ ही उनकी छोटी बहनें उनसे कई तरह का आग्रह करती भी दिखीं.
किसी ने हाथ मिलाया, तो किसी ने हार्ट बनाया एक बच्ची ने उनसे हाथ मिलाने की इच्छा जाहिर की. वहीं एक ने बताया कि मैं भी बड़ी होकर प्रधानमंत्री बनना चाहती हूं. एक बच्ची ने पीएम के हाथ से हाथ मिलाकर हार्ट भी बनाया. पीएम मोदी सबसे काफी देर तक बात करते रहें और उनके मासूम सवालों का जवाब देते रहे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











