
अचानक स्विमिंग पूल में समा गया शख्स, 40 फीट नीचे से मिली लाश! VIDEO
AajTak
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सिंकहोल खुलते ही अचानक से पानी समेत लोग उसकी ओर खिंच रहे हैं. पूल का पानी तेजी से सिंकहोल में समा रहा है. कुछ ही देर में पूल खाली हो जाता है और लोग हड़बड़ी में भागते हुए दिख रहे हैं. दरअसल, लोगों को समझ ही नहीं आया कि अचानक ये सब कैसे हो गया.
स्विमिंग पूल के नीचे एक सिंकहोल खुलने के बाद पूल पार्टी दर्दनाक हादसे में बदल गई. लोग नहाते हुए एन्जॉय कर रहे थे, लेकिन तभी पूल के बीचो-बीच एक सिंकहोल खुल गया और देखते ही देखते लोग उसमें समाने लगे. इस हादसे में एक शख्स की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए. हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें लोग स्विमिंग पूल में चीखतें-चिल्लाते नजर आ रहे हैं.
ये घटना गुरुवार को इजराइल के तेल अवीव से 40 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में Karmi Yosef शहर में हुई. यहां एक पूल पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें काफी सारे गेस्ट शामिल हुए थे. लोग पूल में नहाते हुए पार्टी का आनंद उठा रहे थे, तभी पूल के नीचे स्थित एक सिंकहोल खुल गया. तेजी से पानी समेत लोग उसकी तरफ खिंचने लगे. हालांकि, कुछ लोगों को 43 फीट गहरे सिंकहोल में जाने से बचा लिया गया लेकिन इस हादसे Kimhi नाम की व्यक्ति मौत हो गई. वो सिंकहोल के गड्ढे में समा गए थे. स्थानीय मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि घटना के वक्त वहां करीब 6 लोग मौजूद थे. जिनमें एक की मौत हो गई, जबकि करीब तीन लोग घायल हो गए.
“One man has been injured and another is missing after a sinkhole opened up in a inground pool at a home in central Israel. The incident occurred during a pool party." pic.twitter.com/S9cByAFebx
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सिंकहोल खुलते ही अचानक से पानी समेत लोग उसकी ओर खिंच रहे हैं. पानी तेजी से सिंकहोल में समा रहा है. कुछ ही देर में पूल खाली हो जाता है. लोग हड़बड़ी में भागते हुए दिख रहे हैं. लोगों को समझ ही नहीं आया कि अचानक ये सब कैसे हो गया.
בולען נפער בבריכה בבית פרטי בכרמי יוסף, אדם נעדר@daniel_elazar pic.twitter.com/8YiT1g2rdT

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









