
अचानक दो हिस्सों में बंट गई ट्रेन, अलग-अलग शहरों की तरफ जाने लगी बोगियां!
AajTak
दरअसल, कनाडा से आया एक शख्स ट्रेन में सफर कर रहा था. लेकिन तभी उसकी ट्रेन दो भागों में बंट गई. वो अपने गंतव्य की जगह दूसरे शहर जाने लगा. ये देखकर यात्री हैरान रह गया. उसने फौरन अपना वीडियो बनाकर शेयर कर दिया. उसका ये वीडियो अब सोशल साइट्स पर वायरल हो गया है.
ट्रेन में सफर के दौरान लेटलतीफी आम बात हो चली है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों में हालात सुधरे हैं. लेकिन फिर भी अभी और अधिक सुधार की जरूरत है. इन सबके बीच ट्रेन को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया.
दरअसल, एक ट्रेन के डिब्बे बीच रास्ते अलग हो गए. ऐसे में यात्री जिसे एक शहर जाना था, वो दूसरे शहर की तरफ जाने लगा. ये हैरतअंगेज घटना ब्रिटेन के लंदन की है. यहां कनाडा से आया एक शख्स ट्रेन में सफर कर रहा था. लेकिन तभी उसकी ट्रेन दो भाग में बंट गई. वो अपने गंतव्य की जगह दूसरे शहर जाने लगा. ये देखकर शख्स हैरान रह गया.
यात्री ने बताया अपना अनुभव
इस कनाडाई यात्री ने अपना पूरा अनुभव एक वीडियो के जरिए टिकटॉक (@oreoror3o) पर शेयर किया है. उसने ट्रेन में खुद को फिल्माते हुए एक वीडियो बनाया, जिसमें वह कहता है- पहली बार ब्रिटेन में अकेले ट्रेन की सवारी कर रहा हूं. रास्ते में मेरी ट्रेन दो भागों में बंट गई. मेरे मोबाइल में सिर्फ 3% बैटरी बची है और पॉकेट में सिर्फ 2 पाउंड हैं. अब मैं किसी दूसरे शहर की तरफ जा रहा हूं. कृपया मेरी मदद करें.
'द मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, जब ट्रेन दूसरी दिशा की तरफ बढ़ने लगी तो शख्स को ये एहसास हुआ कि वो किसी दूसरे शहर की तरफ जा रहा है. वह हैरान और परेशान था कि जिस ट्रेन में वो बैठा था वह अचानक से दो भाग में बंट गई है. हालांकि, कुछ समय बाद कमेन्ट में एक यूजर को जवाब देते हुए उसने बताया कि वह अपनी मंजिल तक पहुंच गया है.
वहीं, कई यूजर्स ने कमेंट में कहा कि इस तरह के बदलाव से पहले हमेशा घोषणाएं की जाती हैं. लगता है यात्री ने अनाउंसमेंट सही से नहीं सुना था. जबकि, कुछ यूजर्स ने कहा कि उन्होंने लंदन में ऐसी घटना कभी नहीं देखी. एक यूजर ने लिखा- इसके बारे में पहले से ही सारी चीजें टिकट पर लिखी होती हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









