
'अचानक तेज आवाज आई और हर तरफ धुआं ही धुआं था...', ग्रामीणों ने बयां की गोंडा ट्रेन हादसे की आंखों देखी
AajTak
18 जुलाई को गोरखपुर जा रही चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 17 बोगियां डिरेल हो गई थी, जिससे करीब 5 बोगियां पलट गईं. दुर्घटना में 4 पैसेंजर की मौत हो गई, जबकि घायलों के बारे में अधिकारियों के अलग-अलग दावे हैं. जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जहां लगभग 10 घायलों के बारे में बताया तो पूर्वोत्तर रेलवे की जीएम सौम्या माथुर ने 31 घायलों की बात कही. दुर्घटना झिलाही व मोतीगंज स्टेशन के बीच करीब 2:30 बजे के आसपास की हुई.
यूपी के गोंड़ा में 18 जुलाई को बड़ा ट्रेन हादसा हुआ. यहां गोरखपुर जा रही चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 17 बोगियां डिरेल हो गई थी, जिससे करीब 5 बोगियां पलट गईं. दुर्घटना में 4 पैसेंजर की मौत हो गई, जबकि घायलों के बारे में अधिकारियों के अलग-अलग दावे हैं. जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जहां लगभग 10 घायलों के बारे में बताया तो पूर्वोत्तर रेलवे की जीएम सौम्या माथुर ने 31 घायलों की बात कही. दुर्घटना झिलाही व मोतीगंज स्टेशन के बीच करीब 2:30 बजे के आसपास की हुई.
घटना की सूचना से हड़कंप मच गया था. घटनास्थल पर डीएम नेहा शर्मा व एसपी विनीत जायसवाल भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे थे. आरपीएफ भी मौके पहुंचा और बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. एसडीआरएफ को भी मदद के लिए बुलाया गया था. ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को अन्य ट्रेनों से मनकापुर स्टेशन भेजा गया, जहां से वह अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुआ.
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होंने अधिकारियों के आने से पहले से ही यात्रियों को बाहर निकलने में मदद करना शुरू कर दिया था. दरअसल, रेल हादसा होने पर जोरदार आवाज सुनकर सबसे पहले पिकौरा व कंधईपुर गांव के सुनील, पिंटू समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे. सुनील व प्रशांत सिंह ने बताया कि जोर से अवाज सुनकर हम सब मौके पर पहुंचे और शीशा तोड़कर करीब एक दर्जन लोगों को बाहर निकाला. हम लोगों ने खटिया से घायलों को एम्बुलेंस तक पहुंचाया.
सीपीआरओ रेलवे पंकज सिंह के मुताबिक करीब 30 घंटे गोंड़ा गोरखपुर अप व डाउन लाइन बाधित थी, लेकिन हजार से ज्यादा कर्मचारियों ने उच्चधिकारियों की मौजूदगी में लाइनों को ठीक कर रेल संचालन बहाल कराया.
उधर, एसपी विनीत जायसवाल ने हादसे में 4 मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि हमारी पुलिस ,एलआईयू व अधिकारियों ने ट्रेन के ड्राइवर व सहायक ड्राइवर से घटना के होने के कारणों की विस्तृत जानकारी ली तो उन दोनों ने किसी भी धमाके से इनकार करते हुए कहा कि जब वह यहां पहुंचे तो इंजन में कुछ झटका लगा, जिससे पटरियों से आवाज आई, नीचे कुछ गड़गड़ाहट हुई. इसके बाद उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे गाड़ी के रुकने से यह डिरेलमेंट की घटना हुई है. जीएम रेलवे सौम्य माथुर ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं. दरअसल, पहले जानकारी आई थी कि लोको पायलट ने दावा किया है कि उन्होंने हादसे से पहले धमाके की आवाज सुनी थी. हालांकि बाद में पुलिस ने इसे खारिज कर दिया.
यात्रियों ने बयां किया खौफनाक मंजर ट्रेन में सफर कर रहे यात्री दिनेश पाल ने बताया कि अचानक खड़खड़ाहट की आवाज हुई और 20 से 25 सेकेंड में सब कुछ हो गया. करीब 1 दर्जन यात्री घायल हुए. हम लोग चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रहे थे. वहीं दूसरे यात्री पवन ने बताया कि हम सब कंपार्टमेंट में बैठे थे. तभी अचानक आवाज के साथ ट्रेन हिली और जोर से गड़गड़ाहट हुई. ईश्वर की कृपा थी कि हम सुरक्षित हैं. कई लोग घायल हुए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










