
अचानक खातों में ट्रांसफर होने लगे 150 करोड़ रुपये, लखनऊ के सहकारी बैंक में सेंधमारी!
AajTak
लखनऊ के सहकारी बैंक में सोमवार दोपहर 2:00 बजे अचानक बैंक से पैसा अन्य खातों और फर्मों में जाने लगा. जैसे ही पैसा ट्रांसफर होने लगा तो कर्मचारियों ने इसकी सूचना मैनेजर को दी. मैनेजर ने पुलिस को तत्काल बुलाया. इसके बाद पुलिस ने उन सभी बैंक खातों को फ्रीज करवा दिया, जिसमें पैसे गए थे.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में साइबर क्राइम की सनसनीखेज वारदात हुई है. हजरतगंज डीएम आवास के पास स्थित सहकारी बैंक के खाते से जालसाजों ने करीब 150 करोड़ रुपये उड़ा दिए. साइबर फ्रॉड की सूचना मिलने पर बैंक ने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद एसटीएफ थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
बैंक अधिकारियों ने मामले की जानकारी साइबर क्राइम मुख्यालय को दी. पुलिस ने एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. कई खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया, जिसके बारे में बैंक को जानकारी मिली तो कई खातों को फ्रिज किया गया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच एसटीएफ कर रही है.
कैसे ट्रांसफर हो गए 150 करोड़ रुपये?
जानकारी के मुताबिक, सहकारी बैंक में सोमवार दोपहर 2:00 बजे अचानक बैंक से पैसा अन्य खातों और फर्मों में जाने लगा. जैसे ही पैसा ट्रांसफर होने लगा तो कर्मचारियों ने इसकी सूचना मैनेजर को दी. मैनेजर ने पुलिस को तत्काल बुलाया. इसके बाद पुलिस ने उन सभी बैंक खातों को फ्रीज करवा दिया, जिसमें पैसे गए थे.
पुलिस के मुताबिक, सहकारी बैंक में मेगा सॉफ्टवेयर से ईजी सॉफ्टवेयर बना हुआ है, जिसमें यूजर आईडी बनाई गई है. सभी कर्मचारियों के पास इसका एक्सेस नहीं है. एडमिन एक्सेस सिर्फ बैंक के प्रबंधक और कैशियर के पास है. पुलिस को शक एक पूर्व कर्मचारी के ऊपर है, जो बैंक में आते हुये दिखा, जिसाक सीसीटीवी सामने आया है.
लेकिन पुलिस इस मामले की जाने की कोशिश कर रही कि यूजर आईडी-पासवर्ड प्रबंधक और कैशियर के पास रहते हुए भी कैसे उसको हैक किया गया और उसके बाद कैसे पैसा दूसरी फर्मों के नाम ट्रांसफर किया गया?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










