
'अग्निपथ' पर Palwal में हिंसक प्रदर्शन, 15 पुलिसकर्मी घायल, 20 गोलियां छीनकर ले गए उपद्रवी
AajTak
हिंसा के बाद हरियाणा पुलिस ने इस मामले में 2 अलग-अलग FIR दर्ज की है. इसके अलावा हाइवे जाम करने के मामले में एक FIR अलग से दर्ज की गई है. पलवल में हुई हिंसा की जांच के लिए 2 SIT का गठन किया गया है.
हरियाणा के पलवल में भी हिंसक प्रदर्शन हुआ है. प्रदर्शनकारियों ने 5 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इसमें 3 SHO की सरकारी गाड़ियां भी शामिल हैं. प्रदर्शन में 2 SHO सहित 15 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.
हिंसा के बाद हरियाणा पुलिस ने इस मामले में 2 अलग-अलग FIR दर्ज की है. इसके अलावा हाइवे जाम करने के मामले में एक FIR अलग से दर्ज की गई है. पलवल में हुई हिंसा की जांच के लिए 2 SIT का गठन किया गया है.
पुलिस के मुताबिक कुछ असामाजिक तत्वों ने भीड़ को भड़काया, जिसके बाद भीड़ ने हिंसा को अंजाम दिया. पलवल पुलिस के मुताबिक उपद्रवी DC आवास में तैनात गार्ड से 20 गोलियां छीनकर ले गए. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया. साथ में आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए.
पुलिस अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, CCTV फुटेज, और मोबाईल वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.
कई राज्यों में हो रहा विरोध-प्रदर्शन
बता दें कि केंद्र की अग्निपथ योजना को लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है. बिहार के भागलपुर में युवाओं ने 2 ट्रेनों को 2 घंटे तक रोके रखा. पुलिस पर भी पथराव किया. रेलवे पटरी के कई हिस्से तोड़ दिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










