
अगस्ता वेस्टलैंड घोटालाः बिजनेसमैन अनूप गुप्ता को दिल्ली की कोर्ट ने दी जमानत
AajTak
एवेन्यू कोर्ट ने अनूप गुप्ता को हिदायत दी है कि वो सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे और साथ ही गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे. इसके अलावा जांच से जुड़े अधिकारी जब भी उन्हें बुलाएं वो जांच अधिकारी के साथ सहयोग करेंगें.
अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर में मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी अनूप गुप्ता को दिल्ली की अदालत से जमानत मिल गई है. VVIP हेलिकॉप्टर अगस्ता वेस्टलैंड के सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोपी बिजनेसमैन अनूप गुप्ता को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है. स्पेशल जज अरविंद कुमार की कोर्ट ने गुप्ता को 5 लाख रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतियों के आधार पर जमानत दी है. कोर्ट ने कहा कि अनूप गुप्ता का भारत में स्थापित व्यवसाय है, समाज में उनकी गहरी जड़ें हैं और एक टैक्स पेयर हैं. और उनके भारत छोड़कर भागने के आंशका नहीं है. हालांकि रॉउज एवेन्यू कोर्ट ने अनूप गुप्ता को हिदायत दी है कि वो सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे और साथ ही गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे. इसके अलावा एजेंसी जांच से जुड़े अधिकारी जब भी उन्हें बुलाए वो जांच अधिकारी के साथ सहयोग करेंगें. आपको बता दें कि ईडी ने 30 मार्च को मामले में अपनी 9वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल कर दी है. चार्जशीट में बिजनेसमैन अनूप गुप्ता समेत कई लोगों को नए आरोपी के तौर पर शामिल किया गया था. कोर्ट ने सभी आरोपियों को समन जारी कर 5 मई को पेश होने का निर्देश जारी किया है.
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








