
अगले 72 घंटे में LAC पर शुरू होगी भारत-चीन के सैनिकों की पेट्रोलिंग! देपसांग-डेमचोक में डिसइंगेजमेंट फाइनल फेज में
AajTak
रक्षा सूत्रों के अनुसार पूर्वी लद्दाख में देपसांग और डेमचोक में चल रहा ये डिसइंगेजमेंट लगभग पूरा हो चुका है और अपने अंतिम चरण में है. दोनों पक्षों की तरफ से संरचनाओं को हटाने का वेरिफिकेशन किया जाएगा. यह क्रॉस वेरिफिकेशन कल तक पूरा हो सकता है.
पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर दोनों देशों की सेनाएं 25 अक्टूबर से पीछे हट रही हैं. रक्षा सूत्रों की मानें तो डेमचोक और देपसांग में ये डिसइंगेजमेंट अब अपने अंतिम चरण में है. दोनों सेनाओं ने अपने अस्थायी टेंट और शेड हटा लिए हैं और गाड़ियां व मिलिट्री उपकरण भी पीछे हट चुके हैं.
रक्षा सूत्रों के अनुसार पूर्वी लद्दाख में देपसांग और डेमचोक में चल रहा ये डिसइंगेजमेंट लगभग पूरा हो चुका है और अपने अंतिम चरण में है. दोनों पक्षों की तरफ से संरचनाओं को हटाने का वेरिफिकेशन किया जाएगा. यह क्रॉस वेरिफिकेशन कल तक पूरा हो सकता है.
महीने के अंत तक शुरू हो सकती है गश्त
क्रॉस-वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद डिसइंगेजमेंट को आधिकारिक स्वीकृति दी जाएगी. सूत्रों का कहना है कि इस महीने के अंत तक पहली गश्त फिर से शुरू हो जाएगी. इस महीने को खत्म होने में अब सिर्फ तीन दिन बचे हैं. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि गश्त अगले 72 घंटों में शुरू हो सकती है. इससे पहले आजतक को मिलीं सैटेलाइट तस्वीरों में डिसइंगेजमेंट के दौरान कई जगहों पर पहले की तुलना में स्ट्रक्चर (अस्थायी निर्माण) में कमी देखी गई थी.
सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा बदलाव
हालांकि क्षेत्र में अभी भी चीनी सेना के स्ट्रक्चर बने हुए हैं, जो दिखाते हैं कि गतिरोध के दौरान कैसे चीन ने वहां निर्माण कार्य किए थे. दोनों पक्षों को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में डिसइंगेजमेंट की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी. शुक्रवार की तस्वीरें, जो अमेरिका स्थित मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा प्रदान की गई हैं, उनमें देखा जा सकता है कि हाल के दिनों में अस्थायी निर्माण ध्वस्त किए गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










