
'अगली बार पढ़े-लिखे को वोट देना, अनपढ़ को नहीं', गुवाहाटी में बरसे अरविंद केजरीवाल
AajTak
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों में इतनी एनर्जी है कि आज ही आप हिमंत विश्व शर्मा की सरकार को उखाड़ फेकेंगे. केजरीवाल बोले, मैं असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को मंच से आमंत्रित करता हूं कि वह जब भी दिल्ली में आए तो मेरे घर चाय पीने और खाना खाने जरूर आएं.
असम की राजधानी गुवाहाटी में अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप लोगों में इतनी एनर्जी है कि आज ही आप हिमंत विश्व शर्मा की सरकार को उखाड़ फेकेंगे. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, असम को भगवान ने सब कुछ दिया है. नदियां दीं, इतना पानी दिया है, कितना अच्छा मौसम और हरियाली भी दी. असम को बनाने में भगवान ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. लेकिन सारे नेताओं और पार्टियों ने मिलकर सब कुछ बर्बाद कर दिया.
केजरीवाल ने पहले की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, आप लोगों ने 75 साल में 52 साल तक कांग्रेस की सरकार बनाई, 10 साल तक असम गण परिषद की सरकार बनाई, पिछले 7 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई. इन पार्टियों को विश्वास देने में और वोट देने में जनता ने कोई कसर नहीं छोड़ी. लेकिन अब मैं जनता से पूछना चाहता हूं कि बदले में आपको क्या मिला? इन पार्टियों ने आपको धोखा दिया और मौका मिलते ही आपको लूट लिया. केजरीवाल ने कहा, इन पार्टियों से परेशान होकर आज 3.5 करोड़ असम की जनता ने हमें न्योता दिया है.
'हमने काम किया और हिमंत ने गंदगी राजनीति की'
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, असम में हिमंत बाबू की और दिल्ली में मेरी सरकार साथ-साथ बनी थी. दिल्ली में स्कूल, पानी, सड़कें सब कुछ शानदार हो गया है. लेकिन असम में हिमंत बाबू ने 7 साल में क्या किया? केजरीवाल ने सीएम पर आरोप लगाते हुए कहा, हिमंत बाबू ने कुछ नहीं किया, सिर्फ गंदी राजनीति की.
'क्या मैं कोई आतंकवादी हूं?'
केजरीवाल ने कहा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बाबू पिछले 2 दिन से टीवी चैनल पर धमकी दे रहे हैं कि केजरीवाल आएगा तो मैं उसे जेल में डाल दूंगा. मैं केजरीवाल को पुलिस से पकड़वा लूंगा. क्या मैं कोई आतंकवादी हूं? असम के मुख्यमंत्री हेमंत बाबू तो बन गए लेकिन असम की संस्कृति उनके अंदर नहीं आई है. असम के लोग प्यारे हैं, वह अपने अतिथि का स्वागत करते हैं. असम के लोग जेल भेजने की धमकी नहीं देते हैं. हिमंत बाबू असम की थोड़ी सी संस्कृति भी सीख लें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










