
'अगर वो ऑलराउंडर तो मैं महान ऑलराउंडर...', नीतीश रेड्डी पर भड़के पूर्व भारतीय कप्तान श्रीकांत, सरफराज का किया सपोर्ट
AajTak
कृष्णमाचारी श्रीकांत ने भारतीय टीम की सेलेक्शन पॉलिसी की आलोचना की और नीतीश कुमार रेड्डी की ऑलराउंडर के स्टेटस पर सवाल उठाया है. वहीं ध्रुव जुरेल को टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज, और सरफराज खान को लगातार नजरंदआज करने पर भी उन्होंने सवाल उठाए.
पूर्व भारतीय कप्तान और पूर्व चीफ सेलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने एक बार फिर टीम इंडिया की चयन नीतियों पर तीखा हमला बोला है. इस बार उनका निशाना युवा क्रिकेटर नीतीश कुमार रेड्डी रहे, जिनकी टीम में जगह पर उन्होंने सवाल उठाए और उन्हें इंटरनेशनल स्तर का ऑलराउंडर मानने से साफ इंकार कर दिया.
अपने बेटे अनिरुद्धा के साथ अपने यूट्यूब शो Cheeky Cheeka पर बात करते हुए श्रीकांत ने भारत की स्क्वॉड बैलेंस पर चर्चा के दौरान जैसे ही नीतीश का नाम आया, वे थोड़ा गुस्सा हो गए.
उन्होंने अपने बेबाक अंदाज में कहा- नीतीश रेड्डी को ऑलराउंडर कौन कहता है? क्या उनकी गेंदबाजी देखकर कोई कह सकता है कि वो ऑलराउंडर हैं? उसने MCG में शतक लगाया, हां, लेकिन उसके बाद उसने क्या किया? एक बार की बात हमेशा नहीं होती.
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर लगाया गया नीतीश का शतक, उनकी टेस्ट करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि रहा है, लेकिन श्रीकांत का कहना था कि उस एक पारी के अलावा 22 वर्षीय खिलाड़ी ने बल्ले या गेंद. दोनों में ऐसा कुछ नहीं किया जिससे उसे दोहरी भूमिका वाला खिलाड़ी माना जाए.
श्रीकांत ने मजाक में कहा- अगर नीतीश रेड्डी ऑलराउंडर है, तो मैं महान ऑलराउंडर हूं. उन्होंने आगे कहा- सीधी बात करो. क्या उसके पास मूवमेंट है? पेस है? क्या वो कोई घातक बल्लेबाज है? उसे ऑलराउंडर कैसे कह सकते हो?”
श्रीकांत ने नीतीश की मौजूदगी पर सिर्फ टेस्ट टीम में ही नहीं, बल्कि ODI टीम में भी कड़ा सवाल उठाया. उन्होंने कहा- नीतीश ODI टीम में कैसे है? उसने क्या किया है? क्या वह हार्दिक पंड्या का रिप्लेसमेंट है? अक्षर पटेल क्यों नहीं हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.











