
'अगर मैं वहां होता तो जनरल डायर को भूल जाते', मणिपुर में महिलाओं से दरिंदगी पर बोले पूर्व DGP विक्रम सिंह
AajTak
यूपी के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने कहा कि अगर पुलिस ने 2 महीने बाद FIR की है, तो इसकी क्या वजह रही. साथ ही कहा कि पुलिस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उस जिले के डीएम-एसएसपी को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया. विक्रम सिंह ने महिलाओं से दरिंदगी करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है.
मणिपुर में महिलाओं पर हुए जुल्म की तस्वीरें देखकर पूरा देश स्तब्ध है. हिंसा का दंश झेल रहे इस राज्य में जो हैवानियत हुई, उसने समाज में इंसानियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस दरिंदगी पर अब सियासत हो रही है. इस मामले में यूपी के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने कहा कि इस मामले में अभी तक कठोरतम कार्रवाई नहीं की गई है. साथ ही कहा कि अगर मैं वहां होता तो लोग जनरल डायर को भूल जाते. उन्होंने कहा कि पुलिस इसलिए नहीं हैं कि वह मूकदर्शक बनी रहे. अगर मैं होता तो यह दरिंदगी करने वाले किसी महिला की तरफ आंख उठाकर देखने के काबिल नहीं रहते.
पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने कहा कि अगर पुलिस ने 2 महीने बाद FIR की है, तो इसकी क्या वजह रही. साथ ही कहा कि पुलिस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि उस जिले के डीएम-एसएसपी को बर्खास्त क्यों नहीं किया गया. विक्रम सिंह ने कहा कि पुलिस को तब तक बलप्रयोग करना चाहिए था, जब तक बलवाई भाग खड़े नहीं होते. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें जरूर कोई न कोई मूकसहमति है. इस घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.
क्या है मणिपुर की घटना?
घटना 4 मई की है. कांगपोकपी जिले के बी फाइनॉम गांव पर 1000 सशस्त्र हमलावरों ने हमला किया. कूकी समुदाय के 2 पुरुष और 3 महिलाएं डर के मारे जंगल में छिपे थे, उन्हें हमलावरों ने पकड़ लिया. नॉनपॉक सेकमाई पुलिस ने उन्हें छुड़ाया और सुरक्षित थाने ले जाने लगी, लेकिन भीड़ ने पुलिस से उन्हें छीन लिया. 56 साल के शख्स की वहीं हत्या कर दी. महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया. युवती से सरेआम सामूहिक दुष्कर्म किया गया. उसके 19 साल के भाई ने अपनी बहन को बचाने की कोशिश तो उसकी हत्या कर दी गई. बाद में तीनों महिलाएं किसी तरह जान बचा पाईं.
वारदात के बाद क्या हुआ ? इस वारदात के 14 दिन तक किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी. 18 मई को गांव के प्रमुख ने पुलिस को शिकायत दी. इस शिकायत के 34 दिन बाद 21 जून को मुकदमा कायम किया गया. और 29 दिन बाद जब वीडियो वायरल हुआ तो सिर्फ एक युवक की गिरफ्तारी हुई.
मणिपुर में विवाद क्या है?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










