
'अगर पुलिसकर्मी का बेटा मरता तो क्या 30 मिनट में मिलती आरोपी को बेल?' गुरुग्राम हादसे पर मृतक की मां का सवाल
AajTak
आरोपी को जमानत मिलने पर अक्षत की मां बेहद नाराज हैं. उन्होंने अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की है और पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाया. आज तक से बात करते हुए अक्षत गर्ग की मां और भाई ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में कार चालक की लापरवाही और रॉन्ग साइड ड्राइविंग से एक 23 साल के युवक की मौत हो गई. इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि युवक तेज रफ्तार बाइक से जा रहा है जैसे ही वह मोड़ पर जाता है तो युवक की बाइक की रॉन्ग साइड से आ रही कार से टक्कर हो जाती है.
मृतक की पहचान अक्षत गर्ग क के रूप में हुई है. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि टक्कर लगने के बाद बाइक और कार में चिंगारी उठी और हवा में बाइक के परखच्चे उड़ते दिखे. चिल्लाते हुए अक्षत के दोस्त गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि वो कार के किनारे बदहवास पड़ा हुआ है.
वहां मौजूद लोग तुरंत एंबुलेंस को फोन करते हैं. इसलिए पानी डाला गया और साथ खड़े दोस्त बार-बार उसे आवाज़ देते रहे. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद अक्षत ने रिस्पांस देना बंद कर दिया.
रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाने वाले शख्स की पहचान कुलदीप ठाकुर के रूप में हुई है जिसे घटना के कुछ देर बाद ही थाने से जमानत मिल गई. इसे लेकर पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम बाइकर की मौत: आरोपी कार चालक ने ऑनलाइन राजनीतिक अभियान चलाया, नेताओं से संबंधअक्षत की मां का पुलिस से सवाल
आरोपी को जमानत मिलने पर अक्षत की मां बेहद नाराज हैं. उन्होंने अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की है और पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाया. आज तक से बात करते हुए अक्षत गर्ग की मां और भाई ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि हमारी एफआईआर शुरू में दर्ज नहीं की गई थी, जब हमने दबाव डाला तो काफी देर बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज की गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










