
'अगर पहलगाम जैसी हरकत की तो घातक होगा जवाब...', लेफ्टिनेंट कटियार की PAK को चेतावनी
AajTak
लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने फिर से पहलगाम जैसे हमले की कोशिश की तो इस बार भारतीय सेना कहीं ज्यादा घातक जवाब देंगी.
वेस्टर्न कमांड के महानिदेशक (जीओसी-इन-सी) लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश की मानसिकता में बदलाव नहीं आएगा और वह फिर से आतंकी हमलों के जरिए घातक साजिश रचेगा, लेकिन भारतीय सेना किसी भी ऐसी कोशिश को विफल करने को पूरी तरह तैयार है. पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोलते हुए लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तान ने फिर से ऐसी हरकत की तो उसका जवाब 'ऑपरेशन सिंदूर' से कहीं अधिक घातक होगा.
मंगलवार को 1965 के भारत-पाक युद्ध की 60वीं वर्षगांठ पर आयोजित पूर्व सैनिकों की रैली को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने कहा, 'पाकिस्तान ने फिर से एक घातक हमला करने की कोशिश की, जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ. लेकिन भारतीय सेना ने मजबूती से जवाब दिया और उसको एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी. ऑपरेशन सिंदूर में हमें जनता, पूर्व सैनिकों, राज्य और सिविल प्रशासन तथा सभी से पूर्ण सहयोग मिला. ये सहयोग की था, जिसकी वजह से हम ऑपरेशन सिंदूर में इतनी बड़ी विजय हासिल कर सके.'
नहीं सुधरेंगी PAK की हरकतें
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हार के बाद भी अपनी प्रवृत्ति से नहीं बदलेगा, वो फिर हम पर हमला करने की कोशिश करेगा. उसमें सामने से आकर लड़ने की न तो हिम्मत है और न ही साहस है. वो पहलगाम की तरह कोई और आतंकी हमला करने की कोशिश करेगा. जरूरी है कि हम उसके लिए सावधान रहें और मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय सेना पाकिस्तान के किसी भी नापाक कदम को विफल करने के लिए तैयार हैं.
महत्वपूर्ण थी 65 की लड़ाई
उन्होंने कहा कि 1965 की लड़ाई बहुत महत्वपूर्ण थी, क्योंकि 1962 के तीन साल बाद इस लड़ाई में पाकिस्तान को हार कर एक ऐतिहासिक विजय हासिल की. जिससे हमने अपने देश को विश्वास दिलाया था जो आज तक कायम है. 65 में पाकिस्तान का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर पर कब्जा करने का था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










