
अगर कोई मनसे को धमकी दे रहा है तो हमने हाथ नहीं बांध रखे... राज ठाकरे की चेतावनी
AajTak
मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कहा कि अगर दिन में पांच बार लाउडस्पीकर से अजान दी जाएगी तो हम भी दिन में पांच बार हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर लगातार मुखर हैं. उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी है कि अगर तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो फिर अंजाम भुगतने के लिए तैयार भी रहें. रविवार को राज ठाकरे ने कहा कि लाउडस्पीकर धार्मिक नहीं, सामाजिक मुद्दा है.
मनसे प्रमुख ने कहा है कि अगर एक दिन में लाउडस्पीकर से पांच बार अजान होगी तो हम दिन में पांच बार लाउडस्पीकर से हनुमान चालीसा पढ़ेंगे. एक पार्टी के रूप में यह करने के लिए तैयार हैं. हम देश में अशांत माहौल नहीं करना चाहते हैं और न ही हमें उसमें कोई दिलचस्पी है.
राज ठाकरे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को धमकी दे रहा है तो मैं कहना चाहता हूं कि हमने अपने हाथ नहीं बांध रखे हैं. अगर कुछ लोग पथराव कर रहे हैं तो अब उन्हें भी मुंहतोड़ जवाब मिलेगा. अगर वे लोग हथियार के साथ हैं तो उन्हें याद रखना चाहिए कि हम भी ऐसा ही करेंगे.
बता दें कि शनिवार को मनसे के नासिक अध्यक्ष ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने की मांग की थी. पत्र में कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने की कार्रवाई शुरू की जाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










