
अगर आप हैं 18 वर्ष से बड़े, तो Flipkart आपको Free में दे सकता है आपकी पसंद का Smartphone, जानिए यह कमाल का ऑफर
Zee News
फ्लिपकार्ट का सामान विश्वसनीय होता है और दाम प्रशंसनीय. और ऑफर भी यह कमाल के देता है. ऐसा ही एक ऑफर लेकर आया है फ्लिपकार्ट, जिसका नाम है Flipkart Phone for Free Offer. आइए जानें इस ऑफर के तहत किस तरह आपको आपकी पसंद का स्मार्टफोन फ्री में मिल सकता है...
नई दिल्ली. ऑनलाइन शॉपिंग आपको घर बैठे आपके पसंद का सामान तो दिलाती ही है लेकिन साथ में अगर ये शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स आपको हर दिन कमाल के ऑफर और डिस्काउंट भी दें, तो ये तो सोने पे सुहाग वाली बात हो गई. फ्लिपकार्ट भी ऐसा ही एक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म है जहां शायद ही कभी कोइ ऑफर नहीं चल रहा होता है. अभी भी कम आपके पास फ्लिपकार्ट के एक ऐसे ऑफर की जानकारी लेकर आए हैं जिसे सुनकर आप इस ऑफर का लाभ उठाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे. 28 अगस्त रात 12 बजे से लेकर 31 अगस्त रात 12 बजे तक फ्लिपकार्ट का Flipkart Phone for Free Offer चलेगा. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि क्या है यह ऑफर... फ्लिपकार्ट फोन फॉर फ्री ऑफर आपको मौका देता है अपने पसंद का फोन बिना किसी कीमत दिए अपने घर ले जाने का. चुनिंदा लोग ही इस ऑफर का लाभ उठा सकेंगे. ग्राहक ऑफर के दिनों में यदि कोइ स्मार्टफोन खरीदता है और फिर वह इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए चुना जाता है तो उसे अपने खरीदे हुए स्मार्टफोन की पूरी कीमत एक फ्लिपकार्ट गिफ्ट वाउचर के रूप में वापस मिल जाएगी यानी 100% कैशबैक.
Wallet Vastu Tips For Money: पर्स खासतौर पर रुपया-पैसा करने के लिए होता है, लेकिन कई लोग इसमें अनावश्यक चीजें रखने लगते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पर्स में कुछ चीजें रखने से जहां आर्थिक स्थिति अच्छी होती है, वहीं, इसमें रखी कुछ चीजें आर्थिक संकट पैदा करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पर्स से जुड़े कुछ विशेष वास्तु नियम.

AC Maintenance Tips: मार्च लगते ही हल्की-हल्की गर्मी शुरू हो जाती है. ऐसे में जिन घरों में एयर कंडीशनर लगा है, वहां जल्द ही AC चालू होने लगता है. लेकिन कई लोग AC चलाने से पहले एक बड़ी गलती कर देते हैं. वो महीनों बंद पड़े AC को सीधे ऑन कर देते हैं. इससे मशीन पर दबाव पड़ता है और बिजली का बिल भी बढ़ सकता है. इसलिए बेहतर है कि गर्मी शुरू होने से पहले AC की ठीक से जांच कर ली जाए.

AI Summit India 2026: दिल्ली का भारत मंडपम इन दिनों किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सेट जैसा नजर आ रहा है. यहां चल रहें India AI Impact Summit 2026 में आपको ऐसी नई-नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी, जिसको देख आप दंग रह जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल इस एक्सपो का दौरा किया. समिट के पहले ही दिन माहौल में उत्साह, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों की उम्मीद साफ दिखी.

TRAI New Rules 2026: स्पैम कॉल्स रोकने के लिए TRAI अब AI का सहारा लेकर नंबरों को सीधे ब्लॉक करने की तैयारी कर रही हैं. हालांकि, जियो, एयरटेल और Vi ने इसका विरोध किया है. कंपनियों का कहना है कि बिना इंसान के जांच या शिकायत के सिर्फ मशीन के भरोसे नंबर ब्लॉक करना गलत है, इससे जरूरी कॉल्स भी रुक सकते हैं और कानूनी विवाद बढ़ सकता है.

AI Impact Summit 2026 LIVE Updates: आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत होने वाली है. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े लोग भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इस समिट को संबोधित करेंगे.

AI Impact Summit 2026: आज भारत टेक्नोलॉजी और ग्लोबल कूटनीति को जोड़ने वाला एक बेहद बड़े आयोजन की शुरुआत करने जा रहा है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होने वाला यह India AI Impact Summit 2026 पांच दिन तक चलेगा. इस समिट में दुनिया भर के बड़े नेताओं के साथ टेक वर्ल्ड के बड़े भी शामिल हो रहे हैं. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर चर्चा की जाएगी.







