
अखिलेश यादव होंगे नेता प्रतिपक्ष, सपा विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला
AajTak
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष पर मुहर लग गई है. विधान मंडल दल का नेता भी अखिलेश यादव को चुना गया है.
लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. शनिवार को सपा की विधायक दल की बैठक चल रही थी. इसमें फैसला हुआ है कि अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष बनेंगे. सपा ने विधायक दल का नेता चुन लिया है. बता दें कि थोड़ी देर में इसका औपचारिक ऐलान होगा. बता दें कि बैठक के दौरान विधान मंडल दल का नेता भी अखिलेश यादव को चुना गया है.
बता दें कि आज लखनऊ में सुबह 11 बजे से ही समाजवादी पार्टी के चुने हुए विधायकों की बैठक चल रही थी. बैठक में नेता प्रतिपक्ष का प्रस्ताव वरिष्ठ विधायक अवधेश प्रसाद ने किया. जबकि इसका अनुमोदन आलम बदी ने किया. वहीं विधान मंडल दल के नेता का प्रस्ताव लालजी वर्मा ने रखा. साथ ही विधान परिषद के लिए प्रस्ताव राजेंद्र चौधरी ने किया. मतलब साफ है कि अब सदन में अखिलेश यादव जनता का पक्ष रखेंगे.
आज लखनऊ में होने वाली इस बैठक के लिए बीते कई दिन से कयास लगाए जा रहे थे कि नेता प्रतिपक्ष की कमान कौन संभालेगा. क्योंकि इसमें सबसे आगे शिवपाल यादव का नाम चल रहा था. हालांकि उन्हें इस बैठक में बुलाया भी नहीं गया. इस पर शिवपाल ने कहा कि वह दो दिन से बैठक का इंतजार कर रहे थे.
बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव करहल विधानसभा से चुनाव जीते हैं. उन्होंने आजमगढ़ से सांसद के पद से इस्तीफ़ा देकर विधायक बने रहना चुना है. मतलब साफ है कि समाजवादी पार्टी (सपा) भले ही सूबे की सत्ता में वापसी न कर पाई हो, लेकिन विधायकों की संख्या बढ़कर सौ के पार हो गई है. ऐसे में मुख्य विपक्षी दल सपा ही है.
गौरतलब है कि बीते दिन यानी शुक्रवार की योगी सरकार की नई कैबिनेट ने शपथ ली है. शपथ ग्रहण के अगले दिन ही यानी आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी नई कैबिनेट के साथ पहली बैठक की. इस बैठक में योगी मंत्रिमंडल ने बड़ा फैसला किया. कोरोना काल में शुरू की गई फ्री राशन योजना को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







