
अखिलेश यादव से बात हुई? सवाल पर आजम खान बोले- जेल में रहकर मैं बीवी तक का नंबर भूल गया
AajTak
सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने जेल से रिहाई के बाद कहा कि अखिलेश यादव बड़े नेता हैं. उन्होंने कहा, पांच साल जेल काटने के बाद उनका जीवन बदल गया है. बसपा में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि वह चरित्र वाले आदमी हैं. मामलों पर भरोसा जताते हुए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिलने की बात कही.
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने जेल से रिहा होने के बाद पहली बार खुले तौर पर अपने विचार रखे. आजम खान ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर कहा कि वह बड़े नेता हैं और बड़ी पार्टी का नेतृत्व करते हैं. पूर्व मंत्री ने कहा, मैं उनका शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरे बारे में बात की. अखिलेश मेरे उतने ही करीब हैं, जितने नेताजी (मुलायम सिंह यादव) थे.'
आजम खान ने जेल जीवन को बेहद कठिन बताया. उन्होंने कहा कि पांच साल तक जेल में रहने से वह मोबाइल चलाना तक भूल गए हैं. उन्होंने कहा कि अब मुझे सिर्फ अपनी पत्नी का नंबर याद है. आजम खान ने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने उन्हें पहले नहीं पहचाना, वे अब दर्ज हुए मुकदमों की वजह से उन्हें जानने लगे हैं.
उन्होंने कहा कि पांच साल जेल में बिताने के बाद अब उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है. उन्होंने कहा, 'मैंने एक छोटे से सेल में पांच साल गुजारे हैं. अब मैं किसी का इंतजार नहीं कर सकता.
पूर्व मंत्री आजम खान ने कहा कि जो नेता उनसे मिलने जेल में नहीं आए, उनके लिए उनके मन में कोई नाराजगी नहीं है. मैं चाहता हूं कि वे खुश और समृद्ध रहें.
बसपा में शामिल होने के सवाल पर क्या बोले आजम खान? बसपा में शामिल होने की संभावना पर उन्होंने साफ कहा कि वह चरित्र वाले आदमी हैं. उन्होंने यह कहते हुए अटकलों पर विराम लगाया. एचटी हसन के बारे में उन्होंने कहा कि जब मैं अपने आदमी को टिकट नहीं दिला पाया, तो किसी और का टिकट कैसे कटवा सकता हूं?
आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट पर जताया भरोसा अपने ऊपर दर्ज मामलों को लेकर आजम खान ने कहा, 'मेरे खिलाफ दर्ज केसों को रद्द करने की जरूरत नहीं है. मुझे सुप्रीम कोर्ट से इंसाफ मिलेगा.' I Love Muhammad पर हो रहे विवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे मोहम्मद के पैरोकार हैं और धर्म को लेकर उनके विचार हमेशा स्पष्ट रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










