
अखिलेश यादव को महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए क्या मिल्कीपुर उपचुनाव ने मजबूर किया?
AajTak
अखिलेश यादव प्रयागराज महाकुंभ का न्योता देने से इंतजामों तक को लेकर योगी आदित्यनाथ पर लगातार हमलावर रहे हैं. लेकिन, फिर वो महाकुंभ पहुंचकर डुबकी भी लगा लेते हैं - आखिर समाजवादी नेता को ये काम क्यों जरूरी लगा?
अखिलेश यादव का स्टैंड प्रयागराज महाकुंभ को लेकर भी अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन समारोह जैसा ही नजर आ रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं समझा जाना चाहिये.
महाकुंभ पहुंचकर डुबकी लगाने के साथ ही, अखिलेश यादव ने अपने उन सभी आलोचकों को जवाब दे दिया है जो उनके बयानों को लेकर घेरते आ रहे थे. और, अखिलेश यादव ने एक पखवाड़े के भीतर ऐसा दूसरी बार किया है.
26 जनवरी को महाकुंभ में जाने से पहले मकर संक्रांति के मौके पर अखिलेश यादव ने हरिद्वार जाकर गंगा में भी डुबकी लगाई थी. हालांकि, हरिद्वार दौरे को बेहद निजी बताया गया था. वो अपने चाचा की अस्थियां विसर्जित करने गये हुए थे.
राम मंदिर का न्योता स्वीकार करने के बाद अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर बताया था कि वो अलग से अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन भी करेंगे. लेकिन, आज तक उनके अयोध्या दौरे की कोई खबर तो आई नहीं - हरिद्वार की ही तरह महाकुंभ की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, उनकी फिटनेस की काफी चर्चा है.
अखिलेश यादव ये सब ऐसे वक्त कर रहे हैं जब मिल्कीपुर में उपचुनाव होना है - मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर अखिलेश यादव और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी ताकत झोंक दी है.
सवाल ये भी है कि क्या अखिलेश यादव ये सब निजी आस्था के चलते कर रहे हैं, या फिर मिल्कीपुर उपचुनाव भी एक बड़ी वजह है?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










