
अखलाक लिंचिंग से जुड़े केस में बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम पर 800 रुपये का जुर्माना, जानिए क्या था पूरा मामला
AajTak
अखलाक लिंचिंग से जुड़े मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम को धारा-144 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है. मामले में यूपी की अदालत ने सोम पर 800 रुपये का जुर्माना लगाया. 2015 में अखलाक की मॉब लिंचिंग के बाद संगीत सोम ने एक जनसभा की थी. गौहत्या के शक में अखलाक की हत्या कर दी थी.
बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम पर उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने 800 रुपये का जुर्माना लगाया है. उन्हें सितंबर 2015 में हुए अखलाक लिंचिंग से जुड़े मामले में दोषी पाया गया है. उन्हें सरकारी आदेश का उल्लंघन करने का दोषी माना गया है.
2015 में गौतमबुद्ध नगर के दादरी इलाके में अखलाक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. इसके बाद इलाके में धारा-144 लगा दी गई थी. लेकिन संगीत सोम ने यहां पहुंचकर एक जनसभा को संबोधित किया था.
सूरजपुर के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार कुशवाहा ने संगीत सोम को आईपीसी की धारा 188 के तहत दोषी माना है. अदालत ने संगीत सोम पर 800 रुपये का जुर्माना लगाया है.
क्या है पूरा मामला?
28 सितंबर 2015 को दादरी इलाके के बिसहड़ा गांव में अखलाक की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. भीड़ ने गौहत्या के शक में अखलाक को बुरी तरह मारा-पीटा था. इससे अखलाक की मौत हो गई थी.
अखलाक की लिंचिंग के बाद बिसहड़ा में धारा 144 लगा दी गई थी. ये धारा लागू होने पर एक जगह पर 4 या उससे ज्यादा लोगों के जुटने पर मनाही होती है, लेकिन संगीत सोम ने बिसहड़ा पहुंचकर एक जनसभा की.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










