
अक्साई चिन से तवांग तक... भारत-चीन में कहां-कहां तनाव, पढ़ें- दुनिया के सबसे लंबे विवादित बॉर्डर की कहानी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को तुरंत सुलझाने की जरूरत है. भारत और चीन के बीच दशकों से सीमा विवाद है. भारत और चीन दुनिया की सबसे लंबी विवादित सीमा साझा करते हैं. दोनों के बीच जंग भी हो चुकी है और अक्सर झड़पें भी होती रहती हैं. जानते हैं भारत और चीन के सीमा विवाद की पूरी कहानी...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद पर बात की है. अमेरिकी मैग्जीन न्यूजवीक को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि दोनों देशों को तत्काल सीमा विवाद सुलझा लेना चाहिए.
उन्होंने कहा कि अपनी सीमाओं पर चल रही स्थिति को हमें तुरंत सुलझाने की जरूरत है, ताकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय चर्चा में मुश्किल स्थिति को पीछे छोड़ा जा सके.
पीएम मोदी ने कहा कि स्थायी और शांतिपूर्ण रिश्ते न सिर्फ दोनों मुल्कों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए जरूरी है.
प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान पर चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भी प्रतिक्रिया दी है. ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि अगर भारत पीएम मोदी के बयान पर अमल करता है और चीन से सहमति जताता है तो दोनों देशों के संबंध सही दिशा में तेजी से आगे बढ़ेंगे.
दुनिया की सबसे लंबी विवादित सीमा!
भारत और चीन दुनिया की सबसे लंबी विवादित सीमा साझा करते हैं. भारत और चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा है, जो तीन सेक्टर्स- ईस्टर्न, मिडिल और वेस्टर्न में बंटी हुई है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










