
अकाउंट में एक भी रुपया नहीं फिर भी आपको लग सकता है लाखों का चूना... साइबर फ्रॉड के इस तरीके से बचके
AajTak
कई बार हमें लगता है कि हमारे अकाउंट में एक भी रुपया नहीं है, तो कोई क्या ही फ्रॉड कर लेगा, लेकिन हकीकत इससे काफी अलग है. स्कैमर्स आपके अकाउंट से दूसरे तरीकों से भी पैसा निकाल सकते हैं. यहां तक कि जब आपके पास पैसे ना हों, तब भी. कस्टमर केयर फ्रॉड का शिकार हुई महिला के साथ भी ऐसा हुआ. सेविंग के साथ उनके नाम पर लोन और क्रेडिट कार्ड के जरिए भी स्कैमर ने पैसे निकाल लिए.
कस्टमर केयर फ्रॉड... शायद आपने कई बार इससे जुड़े किस्से सुने होंगे. फला आदमी को कस्टमर केयर से फोन आया और उनके अकाउंट से कई लाख रुपये कट गए. आपके आसपास भी इस तरह के फ्रॉड के शिकार हुए लोग हो सकते हैं. सवाल आता है कि कस्टमर केयर के नाम पर ये फ्रॉड हो कैसे रहा है और आप इससे बच कैसे सकते हैं.
हाल में ही एक महिला के साथ ऐसा ही फ्रॉड हुआ है. स्कैमर्स के जाल में फंसने के साथ वो इतनी डर चुकी हैं कि अपनी सिक्योरिटी और प्राइवेसी को लेकर परेशान हैं. ये पूरा स्कैम एक लिंक से शुरू हुआ, जो फ्रॉडस्टर ने उन्हें भेजा था. दरअसल, महिला ने ट्रेन टिकट बुक की थी, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्होंने उसे कैंसल कर दिया.
टिकट कैसिंलेशन के बाद उनके अकाउंट में रिफंड अमाउंट जीरो दिखा रहा था. ऐसे में उन्होंने कस्टमर केयर से बात करने का फैसला किया. इसके लिए महिला ने गूगल पर Ticket Cancellation Refund सर्च किया. उन्हें सर्च रिजल्ट में सबसे ऊपर कस्टमर केयर का नंबर मिला, जो असल में फ्रॉडस्टर का था.
आजतक डिजिटल से बातचीत में महिला ने बताया कि ये नंबर उन्हें IRCTC की वेबसाइट से भी ऊपर दिख रहा था. जब उन्होंने इस नंबर पर कॉल किया, तो उनके साथ लाखों का फ्रॉड हो गया.
67 करोड़ लोगों का डेटा चोरी! क्या होता है यूजर डेटा और इसे लीक कैसे किया जाता है
महिला ने बताया कि बातचीत में कॉलर इतना कन्वेंसिंग था कि, उन्हें एक बार भी स्कैम का ख्याल तक नहीं आया. स्कैमर ने उन्हें एक लिंक भेजा और उस पर अपनी कंप्लेंट रजिस्टर करने के लिए कहा. यहां जब उन्होंने लिंक को लेकर संदेह जाहिर किया, तो कॉलर ने बताया कि वो OTP तो मांग नहीं रहा है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











