
अकाउंटेंट ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान, दफ्तर का CCTV आया सामने
AajTak
रायपुर में गृह निर्माण मंडल के मुख्यालय में अकाउंटेंट ने चौथी मंजिल से अकाउंटेंट ने कूदकर आत्महत्या कर ली. इसका सीसीटीवी (CCTV) वीडियो भी सामने आया है. मृतक की पहचान नरेश साहू के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि नरेश साहू गृह निर्माण मंडल के मुख्यालय में अकाउंटेंट के तौर पर काम कर रहा था.
छत्तीसगढ़ के रायपुर में गृह निर्माण मंडल (Housing Board) के मुख्यालय में अकाउंटेंट ने चौथी मंजिल से अकाउंटेंट ने कूदकर आत्महत्या कर ली. इसका सीसीटीवी (CCTV) वीडियो भी सामने आया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और जांच की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान नरेश साहू के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि नरेश साहू गृह निर्माण मंडल के मुख्यालय में अकाउंटेंट के तौर पर काम कर रहा था. वहीं, लेखा अधिकारी नरेश साहू के आत्महत्या करने का कारण अज्ञात है. चौथी मंजिल से कूदकर की सुसाइड करने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है. फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें- मुरादाबाद: TMU यूनिवर्सिटी में 30 दिन में तीसरी मौत, अब MBBS स्टूडेंट ने की आत्महत्या, हाल ही में महिला प्रोफेसर की मिली थी लाश
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










