
'अकबर की शादी प्रिंसेज से नहीं मेड से हुई थी, जोधा वाली फिल्म झूठी...' राजस्थान के गवर्नर हरिभाऊ बागड़े का दावा
AajTak
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने दावा किया,
राजस्थान (Rajasthan) के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने दावा किया कि ब्रिटिश इतिहासकारों के शुरुआती प्रभाव की वजह से हिंदुस्तान के इतिहास में कई गलतियां दर्ज की गई हैं, जिनमें जोधाबाई और मुगल बादशाह अकबर के शादी की कहानी भी शामिल है. बुधवार शाम उदयपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए बागड़े ने दावा किया कि अकबरनामा में जोधा और अकबर के विवाह का कोई जिक्र नहीं है.
उन्होंने दावा किया, "ऐसा कहा जाता है कि जोधा और अकबर की शादी हुई थी और इस कहानी पर एक फिल्म भी बनी थी. इतिहास की किताबें भी यही कहती हैं, लेकिन यह झूठ है. भारमल नाम का एक राजा था और उसने एक दासी की बेटी की शादी अकबर से कर दी थी."
सूबे में शुरू हुई नई बहस...
राज्यपाल के बयान ने 1569 में आमेर शासक भारमल की बेटी और अकबर के बीच विवाह की ऐतिहासिक जानकारी पर बहस को फिर से हवा दे दी है. आमेर या अंबर, जयपुर के पास एक राजपूत राज्य था और सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा 1727 में राजधानी जयपुर ट्रांसफर करने से पहले कछवाहा राजपूतों द्वारा शासित था.
बागड़े ने कहा, "अंग्रेजों ने हमारे नायकों का इतिहास बदल दिया. उन्होंने इसे ठीक से नहीं लिखा और इतिहास का उनका संस्करण शुरू में कुबूल कर लिया गया. बाद में, कुछ हिंदुस्तानियों ने इतिहास लिखा लेकिन यह अभी भी अंग्रेजों से प्रभावित था."
यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में औरंगजेब... कहां दफनाए गए थे बाबर, अकबर, जहांगीर?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










