
अंबेडकर नगरः जहरीली शराब से मौत केस में 5 गिरफ्तार, आबकारी निरीक्षक समेत 4 निलंबित
AajTak
अंबेडकर नगर में जहरीली शराब से मौतों के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. आबकारी निरीक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है. जबकि 3 आबकारी सिपाही को भी निलंबित किया गया है. 4 पुलिसकर्मी भी निलंबित हुए हैं.
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत के बाद कार्रवाई तेज हो गई है. आबकारी निरीक्षक समेत 4 कर्मचारी निलंबित कर दिए गए हैं जबकि इससे पहले 4 पुलिसकर्मी भी निलंबित किए गए थे. वहीं प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. आबकारी निरीक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है. जबकि 3 आबकारी सिपाही को भी निलंबित किया गया है. आबकारी आयुक्त ने निलंबन की कार्रवाई की है. इसके अलावा एसओ समेत 4 पुलिसकर्मी भी निलंबित किए गए हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










