
अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर यूनिवर्सिटी के सामने मिले 3 जिंदा हैंड ग्रेनेड और IED, मचा हड़कंप
AajTak
हाइवे के पास एक खुले मैदान में 3 जिंदा हैंड ग्रेनेड और एक IED मिलने से सनसनी फैल गई. बम निरोधक दस्ते के साथ अंबाला के एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा मौके पर पहुंचे और बम को डिफ्यूज करवाया. अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और एएनआई को भी इसकी जानकारी दी गई है.
हरियाणा के अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के सामने खाली मैदान में 3 जिंदा हैंड ग्रेनेड और एक IED मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मैदान में पड़े हैंड ग्रेनेड को कुछ प्रवासी मजदूरों ने देखा जिसके बाद फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची बम स्कॉड की टीम ने तीनों जिंदा हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज किया.
अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिरकार खाली मैदान में 3 जिंदा हैंड ग्रेनेड कहां से और कैसे आए. घटना की जानकारी देते हुए अंबाला के एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि हरियाणा-पंजाब बॉर्डर के चंडीगढ़ हाइवे से 3 ग्रेनेड और IED मिले हैं.
उन्होंने कहा, कॉलेज के स्टाफ को यह बम कल (शनिवार) शाम को ही मिल गया था, लेकिन इसकी सूचना पुलिस को काफी देर से मिली. अंबाला एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच हर एंगल से की जाएगी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना NIA और अन्य सेंट्रल एजेंसियों को भी दी गई है. एसपी ने कहा कि पूरी गहनता से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह बम यहां क्यों और कैसे आया.
बता दें कि एसपी ने हाल ही में पंजाब में समाप्त हुए चुनावों के एंगल से भी इसकी जांच करने की बात कही है. उन्होंने बताया कि बमों के साथ कुछ दस्तावेज भी मिले हैं. इस मामले में एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.
वहीं गुरप्रीत नाम के जिस व्यक्ति ने बम मिलने की सूचना पुलिस को दी थी, उसने बताया कि कल शाम से ही खाली मैदान में यह 3 बम पड़े हुए थे, इसकी सूचना उसने तुरंत आस पास के लोगों को दे दी थी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










