
'अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड है, लाइट मत जलाना...', बीमारी से परेशान शख्स ने किया सुसाइड
AajTak
महाराष्ट्र के वसई में 27 वर्षीय श्रेय अग्रवाल ने कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से आत्महत्या कर ली. पुलिस को उसका शव स्पेनिश विला के बंगले में मिला, जहां उसने खिड़कियां सील कर चेतावनी नोटिस चिपकाया था. सुसाइड नोट में उसने गंभीर बीमारी से परेशान होने की बात लिखी थी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
महाराष्ट्र के वसई इलाके में 27 वर्षीय युवक श्रेय अग्रवाल ने कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का इस्तेमाल कर आत्महत्या कर ली. उसका शव स्पेनिश विला के 'क्लस्टर-9' बंगले में मिला, जहां उसने खिड़कियां पूरी तरह सील कर दी थीं. साथ ही दरवाजे पर एक चेतावनी नोटिस चिपकाया था, जिसमें लिखा था 'अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड है, लाइट मत जलाना'.
बहन की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की तलाश
पुलिस के मुताबिक, श्रेय अग्रवाल के लापता होने की शिकायत उसकी बहन ने मुंबई पुलिस में दर्ज करवाई थी. इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे खोजने की कोशिश की. जब पुलिस स्पेनिश विला के बंगले में पहुंची, तो वहां से बदबू आ रही थी और गैस रिसाव के संकेत मिले. बंगले में दाखिल होने के बाद पुलिस को श्रेय का शव मिला.
यह भी पढ़ें: फाइनेंस कंपनियों की प्रताड़ना से युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले बनाया Video
सुसाइड नोट में लिखा-'मैं गंभीर बीमारी से ग्रस्त हूं'
उसने खुद को सिलेंडर से बांध रखा था और इनहेलेशन मास्क पहना हुआ था. पुलिस को उसके पास से पांच कार्बन मोनोऑक्साइड सिलेंडर भी बरामद हुए हैं. पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा था कि वह गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था. इसी वजह से उसने आत्महत्या का फैसला किया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










