
अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, तभी दिखा कुछ ऐसा कि भूत भूत कहकर भागी फैमिली
AajTak
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुमशुदा हरीओम वैष्णव को मृत मानकर परिजनों ने डंगनिया नदी से मिले शव की पहचान कर अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी. लेकिन आधी रात को हरीओम जीवित घर लौट आया, जिसे देखकर लोग ‘भूत’ समझ भागने लगे. बाद में परिजनों की खुशी लौटी, पर असली शव की पहचान अब पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है.
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक को मृत समझकर परिवार वाले उसके शव को घर ले आए. सुबह अंतिम क्रिया निर्धारित कर रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई. परिजन शोक में डूबे विलाप कर रहे थे तभी मृत मान लिया गया युवक जिंदा घर पहुंच गया, तो उसके परिजनों की खुशी का ठिकाना न रहा.
अंतिम संस्कार के बीच लौटा 'मृतक'
समाज में कभी कभी कुछ ऐसे वाक्ये घट जाते हैं, जिन पर आंखों से देखने के बाद भी भरोसा कर पाना मुश्किल हो जाता है. बीते सोमवार को भी कुछ ऐसी ही घटना घटी जिस पर शायद कोई सहज ही भरोसा नहीं कर सकता. दरअसल जिस मृतक को अपना समझ कर, घर लाकर अंतिम क्रिया की तैयारी की जा रही थी वो देर रात घर लौट आया. मुहल्ले वाले उस देख कर भूत भूत चिल्लाते हुए इधर उधर भागने लगे. फिर धीरे धीरे यकीन हुआ कि ये जीवित है, पर जो मृत घर में पड़ा है आखिर वो कौन है? यह एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब तलाशा जा रहा है.
4 दिन से लापता था शख्स
ये वाक्या कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती विश्रामपुर का है. दरअसल यहां निवास करने वाला 27 साल के हरीओम वैष्णव पिता हेमेश्वर वैष्णव बीते लगभग 4 दिन पूर्व अपने परिवार सहित ससुराल गया हुआ था. फिर ससुराल से घर जाने को निकला, लेकिन पहुंचा नहीं. परिजनों व रिश्तेदारों के द्वारा काफी खोजबीन के बाद हरिओम वैष्णव का कही कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद परिजनों के द्वारा नजदीक के थाने में उसकी गुमशुदगी की सुचना दर्ज कराई गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










