
अंडरगारमेंट्स में छिपाकर हो रही थी सोने की तस्करी, ऐसे पकड़ी गईं 3 महिलाएं और 2 पुरुष
AajTak
हैदराबाद कस्टम ने दुबई ने आने वाली फ्लाइट से एक महिला को शक के बिना पर रोका. जब उसकी तलाशी ली गई तो पता चला कि उसने हेडर बैंड में सोना छिपाकर रखा हुआ है. इसके बाद अन्य महिलाओं की तलाशी ली गई तो 2 और महिलाएं भी पकड़ी गईं. जिन्होंने ब्रा और पेंटी में सोना छिपाया हुआ था.
हैदराबाद कस्टम ने सोने की तस्करी के आरोप में 3 महिला यात्रियों को गिरफ्तार किया है. जो दुबई से भारी मात्रा में सोना अपनी ब्रा और पेंटी में छिपाकर हैदराबाद ला रही थीं. महिलाओं ने ब्रा, पेंटी और हेयरबैंड में सोने को पेस्ट किया हुआ था. जो कस्टम अधिकारियों की आंखों से बच नहीं सका. जब्त किए गए सोने का वजन 3283 ग्राम है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 72 लाख रुपये आंकी जा रही है.
इसके अलावा हैदराबाद सीमा शुल्क ने कुवैत से आने वाले 2 पुरुष यात्रियों गिरफ्तार किया है. जो कि विमान संख्या J9-403 से दो सोने की छड़ें, बटन और उनके चेक-इन बैगेज के अंदर छिपाकर ला रहे थे. इस जब्त किए गए सोने का कुल वजन 855 ग्राम है. हैदराबाद कस्टम को हवाई अड्डे पर लगातार स्मगलिंग का माल दुबई से लाए जाने की शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद कस्टम विभाग ने सख्ती की और करोड़ों के सोने चांदी के सामान पकड़ में आने लगे.
जानकारी के मुताबिक, दुबई की फ्लाइट से आई एक महिला पैसेंजर को रोका गया. जिसने अपने हेयर बैंड और ड्रेस के कुछ हिस्सों में 234 ग्राम सोना छिपाकर रखा हुआ था. जिसके बाद तलाशी ली गई तो एक के बाद एक तीन महिला यात्री कस्टम विभाग के शिकंजे में आ गईं. जिन्होंने अपने पेंटी और ब्रा के अंदर सोना छिपा रखा था.
बता दें कि बीते बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारी ने एक यात्री के कब्जे से 2 करोड़ 57 लाख, 47 हजार 700 रुपये का सोना जब्त किया था. जिसकी शुद्धता 24 कैरेट है. इसे एयर कंप्रेसर और टायर इन्फलेटर के अंदर छिपाकर लाया जा रहा था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










