
अंडमान- हैवलॉक और पोर्ट ब्लेयर घूमने का शानदार मौका, बजट में होगी ट्रिप! जानें बुकिंग डिटेल
AajTak
IRCTC ने एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है. जिसमें आपको एक साथ हैवलॉक, नील, नॉर्थ बे आइलैंड, पोर्ट ब्लेयर, रॉस आइलैंड घूमने का मौका मिलेगा. यह पैकेज 16 सितंबर के लिए है. आप अपनी सुविधानुसार पैकेज बुक कर सकते हैं.
IRCTC Tour Package: अगर आपके पास समय है और घूमने के शौकीन हैं तो आप अंडमान ट्रिप प्लान कर सकते हैं. अंडमान एक काफी खूबसूरत जगह है. यहां हर साल लाखों टूरिस्ट घूमने आते हैं. हनीमून कपल के लिए ये फेवरेट डेस्टिनेशन है. इसके अलावा नए साल या गर्मी की छुट्टियों में यहां फैमिली आउटिंग भी देखी जा सकती है. आइए जानते हैं कैसे बिना किसी टेंशन के अंडमान घूमने जा सकते हैं.
तो चलिए जानते हैं कैसे जा सकते हैं अंडमान अगर आप अंडमान घूमने जाने के लिए बैग पैक कर बैठे हैं लेकिन ये समझ नहीं आ रहा कि कैसे जाएं और कहां ठहरे तो ये आर्टिकल आपके काम का है. दरअसल, IRCTC ने अंडमान घूमने वालों के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है. इस पैकेज में आपको एक साथ हैवलॉक, नील और पोर्ट ब्लेयर घूमने का मौका मिलेगा.
यहां जाने पैकेज डिटेल इस टूर पैकेज का नाम Adbhut Andaman है. जिसमें आपको एक साथ हैवलॉक, नील, नॉर्थ बे आइलैंड, पोर्ट ब्लेयर, रॉस आइलैंड घूमने का मौका मिलेगा. यह पैकेज 16 सितंबर के लिए है. आप अपनी सुविधानुसार पैकेज बुक कर सकते हैं.
पैकेज बुक करने में कितना आएगा खर्च? इस पैकेज में अगर आप सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए टिकट बुक करते हैं तो आपको 71900 रुपये का खर्च आएगा. डबल ऑक्यूपेंसी के लिए आपको 58,600 रुपये, ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए 58,200 रुपये खर्च आएगा. वहीं, अगर आपके साथ कोई 5 से 11 साल का बच्चा जाता है तो उसके लिए आपको 53,500 रुपये खर्च करने होंगे. अगर ट्रिप में कोई 2 से 4 साल का बच्चा जाता है तो उसके लिए आपको 50,100 रुपये खर्च करने होंगे.
पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?
पैकेज में क्या नहीं मिलेगा?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










