
अंडमान-निकोबार में एक दिन के भीतर दो बार आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 मापी गई
AajTak
अंडमान और निकोबार में देर रात भूकंप आ गया. जानकारी के मुताबिक निकोबार द्वीप कैंपबेल बे से 220 किमी उत्तर में रात 2:26 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप आया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की गहराई 32 किमी थी.
अंडमान और निकोबार में देर रात भूकंप आ गया. जानकारी के मुताबिक निकोबार द्वीप कैंपबेल बे से 220 किमी उत्तर में रात 2:26 बजे 4.6 तीव्रता का भूकंप आया. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की गहराई 32 किमी थी. इससे पहले 31 अप्रैल की देर रात अंडमान और निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी थी. इससे पहले 9 अप्रैल की दोपहर करीब चार बजे भी भूकंप आया था. तब उसकी तीव्रता का 5.3 मापी गई थी. भूकंप का केंद्र निकोबार द्वीप समूह में जमीन से 10 किमी अंदर था.
3 अप्रैल: यूपी के बिजनौर में आया था भूकंप
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में 3 अप्रैल की सुबह 4 बजकर 33 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई थी. इसका केंद्र जमीन के अंदर 10 किमी गहराई में बताया गया था.
2 अप्रैल: जबलपुर में भूकंप के झटके
जबलपुर में पिछले दिनों 2 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया था कि भूकंप के झटके पचमढ़ी से 218 किमी दूर महसूस किए गए. इस भूकंप में किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं आई थी.
26 मार्च: बीकानेर में 4.2 तीव्रता का भूकंप

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










