
अंजू भारत आ गई, क्या सीमा हैदर को पाकिस्तान लौटना चाहिए? सवाल पर नसरुल्ला ने कही ये बात
AajTak
राजस्थान के भिवाड़ी से पांच महीने पहले पाकिस्तान गई अंजू भारत लौट आई है. अंजू ने पाकिस्तान में इस्लाम अपनाया. इसके बाद अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला से निकाह कर लिया. अंजू के भारत लौटने के बाद जब आजतक ने नसरुल्ला से बात की तो उससे सीमा हैदर को लेकर सवाल किया गया कि सीमा हैदर को पाकिस्तान लौटना चाहिए? इस पर नसरुल्ला ने कहा कि उसका केस अलग है.
पाकिस्तान की महिला सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ प्रेमी सचिन मीणा के पास भारत आ गई थी, उसी तरह राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्ला से मिलने पांच महीने पहले पाकिस्तान पहुंच गई थी. ये दोनों ही मामले दोनों देशों में सुर्खियों में रहे. अंजू ने पाकिस्तान में इस्लाम अपनाया, और नाम बदलकर फातिमा रख लिया.
इसके बाद अंजू ने नसरुल्ला से निकाह कर लिया. अब अंजू भारत आ गई है. इस बारे में आजतक ने नसरुल्ला से बातचीत की. अंजू की भारत वापसी के बाद नसरुल्ला से सीमा हैदर को लेकर एक सवाल पूछा गया.
जब अंजू पाकिस्तान गई और पाकिस्तान से सीमा हैदर भारत आई तो दोनों खबरें चर्चा में रहीं. तो क्या आपको लगता है कि अब सीमा हैदर को भी पाकिस्तान जाना चाहिए वापस? इस सवाल के जवाब में नसरुल्ला ने कहा कि देखो मुझे सीमा हैदर से कोई लेना देना नहीं है. ना ही वो मेरी कोई है कि वो जाए या ना जाए. मुझे उससे कोई लेना देना नहीं है. वो किस तरह भारत पहुंची, उसका केस अलग है.
नसरुल्ला से आजतक ने बातचीत की तो नसरुल्ला ने कहा कि मैं खुद अंजू को लेने भारत आऊंगा. एक सवाल के जवाब में नसरुल्ला ने कहा है कि अंजू के तलाक मामला है, पहले उसको क्लियर करेंगे. अूंज ने कोई गलत नहीं किया है, खुद की मर्जी से किया है.
इसी के साथ जब नसरुल्ला से पूछा गया कि दोबारा वीजा लेने के लिए अप्लाई करेंगे, अंजू कब तक पाकिस्तान वापस जाएगी. इसके जवाब में नसरुल्ला ने कहा कि किसी भी टाइम आ सकती है. मैं अंजू के लिए मर रहा हूं. कुछ भी कर सकता हूं. उसके लिए जो चाहे वो कर सकता हूं. मुझे एक बार हिंदुस्तान आने दो. फिर मैं क्या करता हूं, दिखाऊंगा.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










