
'अंग्रेजों की मदद की, गांधी-नेहरू-पटेल को धोखा दिया', यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पढ़ी सावरकर की चिट्ठी
AajTak
राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए सावरकर की अंग्रेजों को लिखी हुई चिट्ठी पढ़कर सुनाई. राहुल ने कहा कि सावरकर ने डर की वजह से अंग्रेजों से माफी मांगी, लेकिन गांधीजी, नेहरू और पटेल ने कभी ऐसा नहीं किया. सावरकर ने गांधी-नेहरू और पटेल को धोखा दिया.
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आज राहुल गांधी ने मीडिया से बात की. इस दौरान राहुल गांधी ने सावरकर की अंग्रेजों को लिखी हुई चिट्ठी भी पढ़कर सुनाई. राहुल ने कहा कि सावरकर ने डर की वजह से अंग्रेजों से माफी मांगी, लेकिन गांधीजी, नेहरू और पटेल ने कभी ऐसा नहीं किया. राहुल गांधी ने सावरकर की चिट्ठी दिखाते हुए उसकी आखिरी लाइन भी पढ़ी. राहुल ने कहा सावरकर ने लिखा था, "सर, मैं आपका नौकर रहना चाहता हूं."
राहुल ने कहा कि अगर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस देखना चाहते हैं तो वो भी देख लें. सावरकर ने अंग्रेजों की मदद की थी. मैं बहुत क्लियर हूं. इस दौरान राहुल ने कहा कि अगर सरकार को लग रहा है कि इस यात्रा से देश को नुकसान है तो उसे यात्रा रोकने की कोशिश करनी चाहिए.
कांग्रेस नेता ने कहा कि इस देश में एक ओर सावरकर और दूसरी ओर गांधी के विचारों की लड़ाई है. मेरी राय है कि सावरकर ने डर की वजह से चिट्ठी पर साइन किया तो वहीं नेहरू, पटेल गांधी सालों जेल में रहे, कोई चिट्ठी साइन नहीं की. सावरकर के चिट्ठी पर साइन करना हिंदुस्तान के सभी नेताओं के साथ धोखा था.
राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत करेंगे सावरकर के परिजन
वहीं राहुल गांधी द्वारा सावरकर की माफी वाली चिट्ठी दिखाई जाने पर विनायक दामोदर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने नाराजगी जताई है. उन्होंने आरोप लगाया कि वीर सावरकर का "अपमान" किया गया. वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के खिलाफ मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएंगे.
संसद में हमारा माइक बंद होता था: राहुल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










