
अंग्रेजी की अनिवार्यता खत्म? महाराष्ट्र SCERT ने 11वीं-12वीं के लिए विदेशी भाषा माना, जानें पूरा मामला
AajTak
महाराष्ट्र एससीईआरटी द्वारा तैयार किए गए ड्राफ्ट करिकुलम के अनुसार, अंग्रेजी को जर्मन, फ्रेंच, रूसी, जापानी, स्पेनिश, चीनी, फारसी और अरबी के साथ विदेशी भाषाओं की कैटेगरी में शामिल किया गया है. दूसरी भाषा पहले या दूसरे ग्रुप में से कोई भी हो सकती है.
लंबे समय से अंग्रेजी भाषा को जरूरी भाषा माना जाता रहा है. पेरेंट्स भी अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाना पसंद करते हैं, लेकिन महाराष्ट्र सरकार के राज्य शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) द्वारा तैयार किए गए ड्राफ्ट करिकुलम में गई सिफारिशों में स्कूली पढ़ाई में अंग्रेजी भाषा को अनिवार्य नहीं माना गया है. इसे केवल विदेशी भाषा मानकर चुनने और न चुनने का विकल्प देने की तैयारी है.
राज्य शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (SCERT) द्वारा तैयार किए गए ड्राफ्ट करिकुलम में गई सिफारिशों में के अनुसार, 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए अंग्रेजी को विदेशी भाषा माना गया है और अब यह अनिवार्य विषय नहीं होगी. हालांकि मौजूदा पाठ्यक्रम में, इन दोनों कक्षाओं के लिए अंग्रेजी अभी एक अनिवार्य विषय है.
एससीईआरटी ने स्टेकहोल्डर्स से 3 जून तक सुझाव भी मांगे हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र एससीईआरटी द्वारा तैयार किए गए ड्राफ्ट करिकुलम के अनुसार, 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए आठ विषय होंगे. इनमें दो भाषाएं, चार वैकल्पिक विषय और दो अनिवार्य विषय शामिल हैं. दो भाषाओं में से एक का चयन मराठी, संस्कृत, हिंदी, गुजराती, उर्दू, कन्नड़, तमिल, मलयालम, सिंधी, बांग्ला, पंजाबी, पाली, तेलुगू, अर्धमागधी, महाराष्ट्री प्राकृत, अवेस्ता-पहलवी सहित 17 भारतीय भाषाओं के समूह से किया जाना है.
यह भी पढ़ें: परीक्षा, भाषा और 5+4+2+2 फॉर्मेट... जानिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति से कितनी अलग है पश्चिम बंगाल की नई शिक्षा नीति?
ड्राफ्ट में अंग्रेजी को जर्मन, फ्रेंच, रूसी, जापानी, स्पेनिश, चीनी, फारसी और अरबी के साथ विदेशी भाषाओं की कैटेगरी में शामिल किया गया है. दूसरी भाषा पहले या दूसरे ग्रुप में से कोई भी हो सकती है. इस प्रकार, अब अंग्रेजी अनिवार्य भाषा नहीं होगी. SCERT के ड्राफ्ट करिकुलम में जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहे बदलावों पर विशेष ध्यान देने के साथ अंतःविषय क्षेत्रों में शिक्षा की भी बात की गई है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









