
अंगकारक योग की बढ़ने वाली है ताकत, 9 दिन बाद इन राशियों का हो सकता है बुरा हाल
AajTak
ज्योतिषियों ने दावा किया है कि अगले कुछ दिनों के भीतर अंगकारक योग चार राशियों की मुश्किलें बढ़ाएगा. इसी साल 12 अप्रैल को राहु ने मेष राशि में गोचर किया था. जबकि जून में मंगल मेष राशि में आए थे. दोनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से अंगकारक योग बना था.
मेष राशि में राहु और मंगल की युति से बना अंगकारक योग और भी ज्यादा खतरनाक होने वाला है. ज्योतिषियों ने दावा किया है कि अगले कुछ दिनों के भीतर अंगकारक योग चार राशियों की मुश्किलें बढ़ाएगा. इसी साल 12 अप्रैल को राहु ने मेष राशि में गोचर किया था. जबकि जून में मंगल मेष राशि में आए थे. दोनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से अंगकारक योग बना था. ज्योतिष गणना के हिसाब से अंगकारक योग का प्रभाव अब बढ़ने वाला है.
ज्योतिष में अंगारक योग को शुभ नहीं मानते हैं. अब यह पहले से ज्यादा खतरनाक होने वाला है. मेष राशि में बना अंगकारक योग 1 से 4 अगस्त के बीच सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहेगा. मेष राशि में मंगल और राहु जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, अंगारक योग की प्रबलता बढ़ती जा रही है. 1 अगस्त से 4 अगस्त के बीच मेष राशि में राहु 24.7 डिग्री पर और मंगल 24 डिग्री पर संचरण करेंगे. यही वो समय होगा जब अंगकारक योग सबसे ज्यादा प्रभावशाली होगा.
हालांकि 11 अगस्त को ग्रहों के सेनापति मंगल मेष राशि से निकल जाएंगे और अंगकारक योग टूट जाएगा. लेकिन इससे पहले कुछ जातकों को बहुत संभलकर रहना होगा. आइए जानते हैं कि 1 से 4 अगस्त के बीच जब अंगकारक योग का प्रभाव बहुत ज्यादा होगा तो किन राशियों को संभलकर रहना होगा.
मेष- मेष राशि के जातकों का व्यवहार उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. अपने गुस्से पर काबू रखें. घर में लड़ाई-झगड़े का माहौल बना रहेगा. दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी. घर में बुजुर्गों की सेहत का खास ख्याल रखें.
वृष- वृष.भ राशि में दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ेंगी. दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से नुकसान होगा. धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और हरे फल का दान करें.
कर्क- अंगकारक योग का प्रभाव बढ़ते ही क्रोध और अनियंत्रित वाणी आपकी मुश्किलें बढ़ाएगी. इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं. जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचाएंगें. गाय को हरा चारा खिलाएं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









