
'अंखफोड़वा कांड': पुलिस ने डंडा मारकर बाइक सवार की फोड़ दी आंख, हुआ सस्पेंड
AajTak
बिहार के वैशाली में अंखफोड़वा कांड को दोहराया गया है. पुलिस की पिटाई की वजह से एक शख्स को अपनी आंख गवानी पड़ गई है. इससे पहले 80 के दशक में भागलपुर में अंखफोड़वा कांड सामने आया था. उस समय पुलिस ने 33 अंडर ट्रायल आरोपियों की आंख फोड़कर उन्हें अंधा कर दिया था. इस घटना के बाद काफी हंगामा हुआ था.
बिहार के भागलपुर में 80 के दशक अंखफोड़वा कांड सामने आया था. तब पुलिस ने अंडर ट्रायल 33 आरोपियों की आंख फोड़कर उन्हें अंधा बना दिया था. इस घटना को लेकर भारी बवाल मचा था. उस दौरान घटना ने आम लोगों को झकझोर कर रख दिया था. एक बार फिर बिहार में अंखफोड़वा कांड सामने आया है. पुलिस की पिटाई की वजह से एक शख्स को अपनी आंख गवानी पड़ी है.
मामला वैशाली जिले के बिदुपुर थाने का है. जानकारी के मुताबिक, 10 अप्रैल को हाजीपुर जंदाहा स्टेट हाइवे पर पुलिस बैरिकेट लगाकर जांच कर रही थी. इस दौरान सूरज नाम का युवक अपने भाई के बाइक पर सवार होकर गुजर रहा था. बैरिकेट के पास तैनात पुलिसकर्मी ने बाइक रोकने के लिए कहा और बाइक पर डंडा चला दिया. पुलिस का डंडा सीधे युवक की आंख पर जा लगा.
लोगों ने हंगामा कर सड़क किया जाम
इसके बाद सूरज की आंख से खून निकलने लगा और वह मौके पर ही बेहोश हो गया. यह देखकर स्थानीय लोग पुलिस पर भड़क गए और मौके पर हंगामा करने लगे. इसके बाद सड़क को जाम कर दिया. इसी बीच कुछ लोगों ने सूरज को आनन-फानन में हाजीपुर सदर अस्पताल लेकर गए. वहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद कहा कि मरीज के आंखों की रोशनी चली गई है.
पुलिस ने सोशल मीडिया पर दी सफाई
वहीं, सूरज की बहन खुशबू कुमारी ने बताया कि मेरा भाई बाइक से जा रहा था. उसके पास हेलमेट-कागज सब था. एक पुलिसवाले भाई को रोका और दूसरे ने डंडा चला दिया. उससे भाई की आंख फूट गई. पुलिस चाहती, तो फाइन कर सकती थी. पुलिस को मारना नहीं चाहिए था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










