
गोभी से लेकर खीरे की खेती, सालाना 5 लाख रुपये मुनाफा कमा रही महिला किसान
AajTak
बिहार के कटिहार की रहने वाली डेजी गोभी, पत्ता, करेला, घेरा, खीरा जैसी दर्जनों सब्जियों की खेती कर साल में लाखों का मुनाफा कमा रही हैं. उनकी मानें तो पिछले 5 सालों से उनका सालाना मुनाफा 4 से 5 लाख रुपये तक का रहा है.
खेती-किसानी में महिलाएं भी बढ़िया आमदनी कर सकती हैं. ऐसा कर दिखाया है बिहार के कटिहार जिले के रहने वाली महिला किसान डेजी ने. 35 वर्षीय डैजी ने 2018 में किसानी के क्षेत्र में हाथ आजमाया. 10 कट्ठे की जमीन पर जैविक तरीके से खेती करना शुरू किया. समय बीतता गया. किसानी के क्षेत्र में डेजी का अनुभव बढ़ता गया. आज डेजी कुल 7 एकड़ में विभिन्न तरीके की सब्जियों की खेती कर रही हैं.
सालाना 4 से 5 लाख का मुनाफा
कटिहार जिले की बथनाहा गांव की महिला किसान डेजी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. वह गोभी, पत्ता, करेला, घेरा, खीरा जैसी दर्जनों सब्जियों की खेती कर साल में लाखों का मुनाफा कमा रही हैं. उनकी मानें तो पिछले 5 सालों से उनका सालाना मुनाफा 4 से 5 लाख तक का रहा है.
स्वास्थ्य के आगे कम मुनाफा मंजूर
डेजी कहती हैं कि रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कर उगाई गई सब्जियों की उपज ज्यादा होती है. उपज ज्यादा होने पर मुनाफा भी ज्यादा होता है. हालांकि, इससे जिले के लोगों को शुद्ध सब्जियां नसीब नहीं होती हैं. ऐसे में लोगों को कई तरह की बीमारियां हो रही हैं. ऐसे में जैविक तरीके से खेती करना बेहद जरूरी हैं. स्वास्थ्य के आगे कम मुनाफा मुझे मंजूर है.
इस योजना से मिला सहयोग

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











