
ZIM vs BAN T20 World Cup: बांग्लादेश ने बढ़ाई पाकिस्तान की टेंशन, जिम्बाब्वे को हराकर ग्रुप में दूसरे नंबर पर
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. ब्रिस्बेन में खेले गए इस मैच में बांग्लादेश ने जीत दर्ज की. इसी के साथ पाकिस्तान टीम के लिए एक बार फिर टेंशन बढ़ गई है. उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें थोड़ी कमजोर होती दिख रही हैं...
ZIM vs BAN T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा. आखिरी बॉल पर काफी नाटकीय मोड़ आए, लेकिन आखिरकार बांग्लादेश ने 3 रनों से जीत दर्ज की.
दरअसल, मैच में जिम्बाब्वे टीम को आखिरी बॉल पर 5 रनों की जरूरत थी, जिसे वह नहीं बना सकी. ऐसे में बांग्लादेश के खिलाड़ी जश्न मना ही रहे थे और जिम्बाब्वे के खिलाड़ी पवेलियन लौट गए थे. मगर यहां अंपायर ने नोबॉल देकर सस्पेंस बढ़ा दिया.
अंपायर ने सभी खिलाड़ियों को वापस बुलाया
बांग्लादेश के विकेटकीपर नुरुल हसन ने आखिरी बॉल पर जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ब्लेसिंग मुजारबानी को स्टम्प आउट किया था. मगर थर्ड अंपायर ने देखा कि विकेटकीपर ने बॉल को स्टम्प के आगे से पकड़ा था. ऐसे में आखिरी गेंद को नोबॉल करार दिया. ऐसे में जिम्बाब्वे को एक रन और मिल गया.
इस तरह आखिरी बॉल खेलने के लिए अंपायर ने सभी खिलाड़ियों को मैदान पर वापस बुलाया. इस बार जिम्बाब्वे को आखिरी बॉल पर 4 रनों की जरूरत थी, लेकिन मुजारबानी एक बार यह रन बनाने में असफल रहे. आखिरी ओवर बांग्लादेश के लिए मोसद्देक हुसैन ने किया.
What a match! 🥵 Bangladesh emerge victorious after a thrilling clash against Zimbabwe!#T20WorldCup | #BANvZIM | 📝https://t.co/Qi8dhfgeEW pic.twitter.com/qayCpqXi0y

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












