
ZeroB H2OHH Review: इस बोतल में लगा है प्यूरीफायर, कहीं भी मिलेगा फिल्टर पानी
AajTak
ZeroB H2OHH review: मार्केट में एक ऐसा प्रोडक्ट आया है, जो आपको हर जगह साफ पानी दे सकता है. इसके लिए आपको बार-बार पैकेज्ड पानी नहीं खरीदना होगा. हम बात कर रहे हैं ZeroB H2OHH बोतल की, जो बिना किसी बिजली के आपको हर जगह शुद्ध पानी देती है. हालांकि, ये किसी भी पानी को साफ नहीं कर सकती है. आइए जानते हैं इसका रिव्यू.
क्या हो अगर आपको हर वक्त शुद्ध पानी बिना की एक्स्ट्रा चार्ज के मिलता रहे? हां, आज के वक्त में रेलवे स्टेशन या फिर बाजार में घूमते हुए प्यास लग जाए, तो पैकेज्ड वॉटर ही एक मात्र साफ पानी का विकल्प बचता है. ये कहानी पहले शहरों तक सीमित थी, लेकिन अब धीरे-धीरे हर जगह फैलती जा रही है.
अगर आप पैकेज्ड पानी नहीं खरीदना चाहते हैं, तो फिर क्या विकल्प है. इस विकल्प का सॉल्यूशन लेकर आया है ZeroB ब्रांड. कंपनी ने एक वॉटर बोतल ZeroB H2OHH लॉन्च की है, जो कहीं भी आपको शुद्ध पानी मुहैया करा सकती है. ऐसा कंपनी का दावा है. हम पिछले कुछ दिनों से इस बोतल को इस्तेमाल कर रहे हैं.
कुछ दिनों के यूज के बाद इस बोतल को लेकर हमारे विचार साफ हो चुके हैं. इस रिव्यू में हम आपको बताएंगे कि ZeroB H2OHH वॉटर बोतल कितनी कारगर है और क्या आपको इसे खरीदना चाहिए.
कंपनी इसे भारत की पहली वॉटर प्यूरीफायर बोतल बता रही है. ये प्रोडक्ट दो डिजाइन में आता है. आप इसे ट्राइटन बॉडी और स्टेनलेस स्टील बॉडी ऑप्शन में खरीद सकते हैं. जहां ट्राइटन वाला मॉडल सस्ता है और उसके अंदर का पानी आपको साफ-साफ दिखता है. वहीं स्टेनलेस स्टील वाला मॉडल महंगा और भारी है.
ZeroB H2OHH की बिल्ड क्वालिटी दमदार है और ये देखने में भी प्रीमियम लगी है. वैसे इसका वजन ठीक-ठाक है. इसमें सिपर मैकेनिज्म मिलता है. बोतल के अंदर एक प्यूरीफिकेशन सिस्टम लगा है, जिससे छनकर पानी आप तक आता है. कुल मिलाकर डिजाइन के मामले में ये बोतल सॉलिड है.
यह भी पढ़ें: MecTURING LASERON Q10 Review: जब रोबोट को सौंप दी घर में झाड़ू-पोछे की जिम्मेदारी

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











