
Yulu Wynn: न रजिस्ट्रेशन चाहिए और न ही ड्राइविंग लाइसेंस! लॉन्च हो गई ये सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर, 999 रुपये में करें बुक
AajTak
Yulu Wynn इलेक्ट्रिक स्कूटर सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (CMVR) के तहत लो स्पीड इलेक्ट्रिक व्हीकल कैटेगरी में आता है, जिसके चलते इसे चलाने के लिए न तो आपको रजिस्ट्रेशन की जरूरत है और न ही ड्राइविंग लाइसेंस की.
इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, ग्राहकों के इसी रूझान को देखते हुए नित नए ब्रांड्स इस सेग्मेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में लगे हैं. अब Yulu ने घरेलू बाजार में अपने नए इलेक्ट्रिक वाहन Yulu Wynn को लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार इलेक्ट्रिक मोटर से सजी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत महज 55,555 रुपये तय की गई है.
इसकी आधिकारिक बुकिंग भी शुरू कर दी गई है, जिसे इच्छुक ग्राहक महज 999 रुपये देकर बुक कर सकते हैं. इसी महीने के मध्य तक कंपनी इसकी डिलीवरी भी शुरू करेगी. ये बुकिंग अमाउंट रिफंडेबल है. बताया जा रहा है कि, कंपनी ने फिलहाल इसे इंट्रोडक्ट्री प्राइस के साथ लॉन्च किया है, यानी कि भविष्य में इसकी कीमत बढ़ सकती है. ये कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली पहली इलेक्ट्रिक वाहन है.
ड्राइविंग लाइसेंस की नहीं है जरूरत:
Yulu Wynn को कंपनी ने कॉम्पैक्ट डिज़ाइन दिया है, जो कि इसे एक बेहतर सिटी राइड व्हीकल बनाता है. कंपनी ने इसे यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है. Wynn सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स (CMVR) के तहत लो स्पीड इलेक्ट्रिक व्हीकल कैटेगरी में आता है, जिसके चलते इसे चलाने के लिए न तो आपको हेलमेट की जरूरत है न ड्राइविंग लाइसेंस की और न ही रजिस्ट्रेशन की. हालाँकि, आपकी अपनी सुरक्षा के लिए, आपसे आग्रह किया जाता है कि आप राइड करते समय हेलमेट जरूर पहनें.
पावर और परफॉर्मेंस:

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











