
Yogi On Hijab Controversy: 'कोई लड़की मर्जी से हिजाब नहीं पहनती', देखें लिबास पर जारी विवाद पर योगी की राय
AajTak
देश में इस समय हिजाब विवाद बेहद गरम है. कर्नाटक के एक स्कूल से शुरू हुआ ये विवाद अब देशव्यापी मुद्दे का रूप ले चुका है. इसका असर अब यूपी के चुनावों पर भी दिख रहा है. एक तरफ कांग्रेस और ओवैसी हैं जो खुलकर हिजाब का समर्थन करते हैं तो वहीं बीजेपी इसका विरोध कर रही है. ओवैसी पर इस मुद्दे के जरिये ध्रुवीकरण करने का भी आरोप लग रहा है. इस बारे में सवाल पूछे जाने पर सीएम योगी ने कहा कि कोई भी लड़की अपनी मर्जी से हिजाब नहीं पहनती. उन्होंने तीन तलाक का भी जिक्र किया और कहा कि इस कुप्रथा को भी कोई महिला स्वेच्छा से स्वीकार नहीं करती. देखें सीएम योगी से खास बातचीत का ये अंश.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










