
Gold-Silver Rate: क्रैश हो रहे थे भाव... अब अचानक चांदी ₹11000 महंगी, सोना 5500 रुपये चढ़ा
AajTak
Gold-Silver Rate Update: सोना-चांदी की कीमतों में लगातार जारी गिरावट पर बुधवार को ब्रेक लग गया. एमसीएक्स पर दोनों कीमती धातुओं का भाव तेज रफ्तार से भागा और चांदी तो झटके में 11,500 रुपये से ज्यादा महंगी हो गई.
सोना-चांदी की कीमतों में बीते कुछ दिनों से लगातार क्रैश (Gold-Silver Price Crash) देखने को मिल रहा था, लेकिन सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट पर ब्रेक लगा नजर आया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार के दौरान जहां चांदी खुलने के साथ ही पिछले बंद से 11500 रुपये से ज्यादा महंगी हो गई. वहीं सोने का भाव भी झटके में 5500 रुपये से ज्यादा उछल गया.
चांदी की कीमत में तगड़ा उछाल बुधवार को एमसीएक्स पर 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव ओपनिंग के साथ ही 5% से ज्यादा चढ़ गया. बीते कारोबारी दिन ये कीमती धातु 2,23,941 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर बंद हुई थी, लेकिन इसकी ओपनिंग धुआंधार हुई और सिल्वर प्राइस उछलकर 2,37,350 पर जा पहुंचा. इस हिसाब से देखें, तो एक झटके में चांदी का भाव 13,409 रुपये उछल गया.
अगर एमसीएक्स हाई से तुलना करें, तो अभी भी ये काफी सस्ती बनी हुई है. MCX Silver High 4,39,337 रुपये प्रति किलो है और इस लेवल से सिल्वर प्राइस 2,01,987 रुपये तक कम चल रहा है.
चांदी ही नहीं, सोना भी उछला बात सोने की कीमत में आए उछाल की करें, तो 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले सोने का वायदा भाव मंगलवार के अपने बंद 1,42,195 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में तेज उछाल के साथ 1,46,460 रुपये पर खुला और फिर कुछ ही मिनटों में ये रफ्तार पकड़ते हुए 1,48,442 रुपये पर जा पहुंचा. इस हिसाब से 10 Gram 24 Karat Gold Rate 6,247 रुपये चढ़ गया.
एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव भी चांदी की तरह ही अपने हाई लेवल 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम से काफी सस्ता है. कैलकुलेशन करें, तो ये बुधवार की तेजी के बाद अभी भी 54,542 रुपये कम है.
रात 8:20 बजे सोने की कीमत 5500 रुपये चढ़कर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. इसी तरह, चांदी की कीमत 11,500 रुपये चढ़कर 2 लाख 35 हजार 500 पर थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








