
सड़क के बीचों-बीच चिपकाया CM का बड़ा पोस्टर, ऊपर से गुजरीं गाड़ियां, पुलिस खंगाल रही सुराग
AajTak
झारखंड के धनबाद में रणधीर वर्मा चौक जैसी व्यस्त सड़क पर मुख्यमंत्री की तस्वीर वाला पोस्टर चिपकाने की इस अजीबोगरीब घटना ने पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए हैं. सत्ताधारी दल JMM ने इसे छवि खराब करने की सोची-समझी साजिश करार दिया है.
झारखंड के धनबाद जिले से एक बेहद संदेहास्पद मामला सामने आया है, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तस्वीर वाले एक बड़े पोस्टर को सड़क के बीचों-बीच चिपका दिया गया. व्यस्त सड़क होने के कारण दिन भर गाड़ियां उस पोस्टर के ऊपर से गुजरती रहीं. इस घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे मुख्यमंत्री के अपमान की साजिश बताया है. धनबाद पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी मनोज पांडे ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि मंगलवार को रणधीर वर्मा गोलचक्कर के पास सड़क के बीचों-बीच वह पोस्टर लगाया गया था, जिसके बाद गाड़ियां उसके ऊपर से गुजरीं.
सत्ताधारी पार्टी JMM की धनबाद शहर इकाई के अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान ने इस संबंध में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, "शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि शरारती तत्वों ने इस हरकत के जरिए मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश की है."
पांडे ने कहा, "हमने तुरंत जांच शुरू कर दी है. रणधीर वर्मा चौक पर घटनास्थल के पास के दुकानदारों ने हमें बताया कि एक अधेड़ उम्र का मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति सड़क के बीचों-बीच पोस्टर लगाते हुए देखा गया था. हम उस व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं."
मंटू कुमार चौहान ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस घटना के बारे में पता चला।
JMM नेता ने कहा, "जिस तरह से सड़क पर वह बड़ा पोस्टर लगाया गया है, उससे लगता है कि मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए यह जान-बूझकर किया गया है."

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










