
LPG की किल्लत दूर करने साथ आया ये मित्र देश... भारत 20 हजार KM दूर से मंगा रहा गैस
AajTak
ईरान वॉर की वजह से स्ट्रटे ऑफ होर्मुज ठप हुआ तो भारत ने एनर्जी सप्लाई में डायवर्सिफिकेशन लाने के लिए कई देशों से बात की. भारत के लिए इस चुनौतीपूर्ण समय में अर्जेंटीना ने मदद की पेशकश की और एलपीजी देने पर सहमति जताई है, वहां से एलपीजी की कुछ खेप भारत पहुंच चुकी है.
भारत को संकट के समय में एलपीजी सप्लाई करने के लिए दूर-दराज से एक मित्र देश ने पेशकश की है. पश्चिम एशिया में जंग की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आने वाला तेल गैस की सप्लाई पर असर पड़ा है. भारत अपनी LPG जरूरतों के एक बड़े हिस्से के लिए ग्लोबल सप्लाई पर निर्भर है. अनुमानों के अनुसार भारत का 60 प्रतिशत आयात होर्मुज स्ट्रेट से होता है. लेकिन जंग की वजह से ईरान ने यह रास्ता बंद कर दिया है. इसका असर भारत पर पड़ा है.
लेकिन भारत को जरूरत के इस समय में मदद अर्जेंटीना से मिली है. 2026 के पहले तीन महीनों में अर्जेंटीना ने भारत को 50 हजार टन एलपीजी एक्सपोर्ट किया है. जबकि पूरे 2025 में अर्जेंटीना से भारत ने 22000 टन गैस आयात किया था. इस तरह से मात्र तीन महीने में भारत का आयात दो गुने से ज्यादा हो गया है.
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार 39000 टन एलपीजी ईरान युद्ध शुरू होने से पहले ही पोर्ट ऑफ बाहिया ब्लांका से भारत आ चुके थे. जबकि 5 मार्च को अर्जेंटीना से 11 हजार टन एलपीजी भारत के लिए भेजा गया है.
अर्जेंटीना ने 2024 से पहले भारत को LPG की सप्लाई नहीं की थी. हालांकि इस मामले से परिचित सूत्रों के अनुसार अब उम्मीद है कि अर्जेंटीना भारत के LPG बाजार में अपनी उपस्थिति का विस्तार करेगा.
भारत में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कौसिनो ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि अर्जेंटीना के पास गैस का बड़ा भंडार है और अर्जेंटीना भारत को गैस सप्लाई करने को तैयार है.
अर्जेंटीना लंबे समय तक गैस देने के लिए तैयार

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









