
कस्टडी, कंट्रोवर्सी और डेथ: जम्मू में BSF जवान की मौत से हड़कंप, NCB पर गंभीर आरोप
AajTak
NCB की कस्टडी में BSF के एक जवान की मौत ने दो केंद्रीय एजेंसियों को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है. एक तरफ इसे बीमारी की वजह से मौत बताया जा रहा है, तो दूसरी तरफ परिजनों का कहना है कि शारीरिक प्रताड़ना की वजह से जवान का निधन हुआ है.
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की कस्टडी में BSF जवान जसविंदर सिंह की मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मृतक के परिवार ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है. विरोध प्रदर्शन, जांच की मांग और एजेंसियों के अलग-अलग दावों के बीच मामला अब संवेदनशील मोड़ पर पहुंच गया है.
मृतक जवान जसविंदर सिंह सीमा सुरक्षा बल की 42वीं बटालियन में त्रिपुरा में तैनात थे. वो छुट्टी पर जम्मू स्थित अपने घर आए हुए थे. इसी बीच 3 मार्च को NCB की जम्मू यूनिट ने उन्हें उठा लिया. इसके 9 दिन के बाद 12 मार्च को उनको औपचारिक रूप से गिरफ्तार दिखाया गया.
ये मामला ट्रामाडोल की व्यावसायिक मात्रा की बरामदगी से जुड़ा बताया गया. जसविंदर की कस्टडी को समय-समय पर बढ़ाया जाता रहा. इस पूरे केस में उनके भाई पुपिंदर सिंह का नाम भी सामने आया, जिसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था. वो NDPS एक्ट के तहत 6 मामलों में शामिल बताया गया.
इस बीच जसविंदर सिंह की मौत ने पूरे मामले को उलझा दिया है. परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि कस्टडी के दौरान उन्हें प्रताड़ित किया गया, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई. परिवार ने CBI या न्यायिक जांच की मांग की है. पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भी पारदर्शी जांच की मांग की है.
अमन अरोड़ा ने कहा कि कस्टडी में होने वाली मौतों में जवाबदेही तय होना बेहद जरूरी है. यदि एजेंसियां निष्पक्ष जांच नहीं कर पातीं, तो पीड़ित परिवार को न्याय मिलने पर सवाल उठते हैं. इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं. आरोप है कि जसविंदर को स्थानीय पुलिस को जानकारी दिए बिना उठाया गया.
परिजनों ने यह भी दावा किया कि उनके शरीर पर चोट के निशान थे, जो हिरासत में प्रताड़ना की ओर इशारा करते हैं. एक वीडियो के सामने आने के बाद ये आरोप और तेज हो गए हैं. हालांकि, NCB ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि यह मौत स्वाभाविक थी. 19 मार्च को जसविंदर ने सीने में दर्द की शिकायत की थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








