
शनिवार-रविवार को रहेगी छुट्टी, नहीं चलेगी संसद... किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में बताया
AajTak
राज्यसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप जयराम रमेश ने कहा कि अगले तीन-चार दिन का एजेंडा क्या है? संसदीय कार्य मंत्री इस संबंध में सदन को जानकारी दें. किरेन रिजिजू ने कहा कि 26 मार्च को अवकाश रहेगा और शुक्रवार को हम फाइनेंस बिल लेकर आएंगे.
संसद में 19 और 20 मार्च को गुड़ी पड़वा और ईद की छुट्टी रही थी. इस हफ्ते 26 मार्च को रामनवमी का अवकाश है. इन छुट्टियों के दौरान प्रभावित कामकाज की भरपाई के लिए सरकार ने इस हफ्ते शनिवार और रविवार (28 और 29 मार्च) को दोनों सदनों की बैठक बुलाने की बात कही थी. विपक्ष ने भी इस पर सहमति दे दी थी.
अब सरकार की ओर से कहा गया है कि शनिवार और रविवार को संसद की बैठक नहीं होगी. पूर्व निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से ही 30 मार्च को सदन की बैठक होगी. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी. किरेन रिजिजू ट्रांसजेंडर बिल पर चर्चा के दौरान विपक्षी कांग्रेस के चीफ व्हिप जयराम रमेश की ओर से सदन के एजेंडे को लेकर सवाल पर बोल रहे थे.
यह भी पढ़ें: 'बाहर इनकी बात अलग, सदन में कुछ और...', लोकसभा में पप्पू यादव पर बोले रेल मंत्री
उन्होंने कहा कि कल छुट्टी है. किरेन रिजिजू ने कहा कि परसो शुक्रवार है. यह प्राइवेट मेंबर्स का दिन होता है. संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि फाइनेंस बिल महत्वपूर्ण है. इसलिए हम शुक्रवार को इस बार फाइनेंस बिल लेकर आएंगे. उन्होंने कहा कि पहले यह था कि शनिवार और रविवार को भी हम सदन चलाएंगे. लेकिन अब तय किया है कि सैटरडे संडे छुट्टी ही रहेगी.
यह भी पढ़ें: खाद, "खाद, अनाज, पेट्रोल, डीजल और गैस... सर्वदलीय बैठक से पहले सरकार में ताबड़तोड़ मीटिंग
किरेन रिजिजू ने कहा कि 30 तारीख को जैसा पहले से तय था, वैसा ही रहेगा. उन्होंने कहा कि आगे का जैसा तय था, वैसा ही रहेगा. इससे पहले, ट्रांसजेंडर बिल पर चर्चा के दौरान जब आरजेडी के सांसद मनोज झा बोल चुके, तब कांग्रेस के चीफ व्हिप जयराम रमेश अपनी जगह खड़े हुए. उन्होंने कहा कि मंत्री जी से जानना चाहता हूं कि अगले तीन-चार दिन का एजेंडा क्या है. मंत्री जी से गुजारिश है कि यह सदन को जानकारी दें.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









