
'खा लयी सल्फास तुहाडे यार ने...', 12 सेकंड के वीडियो से पंजाब में सियासी तूफान, CBI जांच की मांग पर अड़े पीड़ित, CM बोले- नहीं होगी
AajTak
पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे लालजीत सिंह भुल्लर को एक सरकारी अधिकारी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. गगनदीप सिंह रंधावा की मौत से पहले बनाए गए 12 सेकंड के वीडियो ने इस पूरे मामले को एक हाई-प्रोफाइल आपराधिक केस में बदल दिया है.
"खा लयी सल्फास तुहाडे यार ने... मंत्री लालजीत भुल्लर की वजह से... अब मैं नहीं बचूंगा." ये शब्द हैं पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक गगनदीप सिंह रंधावा के, जिन्होंने अमृतसर में कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली.
उन्होंने 21 मार्च को 12 सेकंड के एक वीडियो में ये शब्द रिकॉर्ड किए थे, जिससे पंजाब में सियासी तूफान खड़ा हो गया. भगवंत मान कैबिनेट से बर्खास्त और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए लालजीत सिंह भुल्लर को मंगलवार देर शाम अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया और 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.
हालांकि पुलिस ने सात दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड दी. पुलिस ने कोर्ट में बताया कि उन्हें मामले से जुड़े बाकी आरोपियों को गिरफ़्तार करना है और संबंधित CCTV फुटेज भी जब्त करना है.
तरन तारन जिले की पट्टी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले लालजीत सिंह भुल्लर को सोमवार को मंडी गोबिंदगढ़ से गिरफ़्तार किया गया. यह गिरफ्तारी तब हुई जब अधिकारी के परिवार ने जोरदार सियासी हंगामा खड़ा किया और आरोप लगाया कि सरकार पूर्व मंत्री को बचाने की कोशिश कर रही है.
अधिकारी को 'परेशानी' का सामना करना पड़ा, आत्महत्या से पहले कई लोगों को बताया था, अधिकारी गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या का मामला बेहद चौंकाने वाला था. आत्महत्या से पहले बनाए गए एक वीडियो में अधिकारी ने पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को अपनी मौत का ज़िम्मेदार ठहराया था.
पंजाब सरकार के इस अधिकारी ने अपने सहकर्मियों और यहां तक कि तरन तारन के DC को भी बताया था कि वह किस तरह के दबाव से गुज़र रहे थे और लालजीत सिंह भुल्लर की तरफ से उन्हें किस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








