
LPG Cylinder Booking Rule: अब 35 दिन में बुक होगा LPG सिलेंडर? गांव के लिए अलग नियम... सरकार का आया जवाब
AajTak
LPG Cylinder Booking Rule: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के टाइमलाइन में बढ़ोतरी करके 35 दिन किए जाने की खबरों को लेकर अब सरकार का बयान आ गया है. इसमें इस तरह की खबरों को गलत ठहराया गया है.
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध (US-Israel Vs Iran War) के चलते दुनिया में हलचल मची हुई है. होर्मुज बंद होने और बीते दिनों टैंकरों पर अटैक की वजह खासतौर पर तेल-गैस संकट कई देशों में चिंता की वजह बन गया. भारत में भी एलपीजी की किल्लत (LPG Crisis India) देखने को मिली है. इस बीच सरकार की ओर से कई बड़े कदम भी उठाए गए हैं, इनमें शहरों में एलपीजी सिलेंडर रिफिल की बुकिंग के लिए समयसीमा को 21 दिन 25 दिन भी किया जा चुका है.
अब कई रिपोर्ट्स में इस तरह के दावे किए गए हैं, कि सरकार ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियम में फिर से बदलाव करके (LPG Cylinder Booking Rule Change) इसे 35 दिन कर दिया. इन पर सरकार की ओर से बड़ा बयान आया है और साफ किया है कि ऐसा कोई भी बदलाव नहीं किया गया है.
LPG बुकिंग पर रिपोर्टों में क्या दावे? तमाम रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि ऑयल डिस्ट्रिब्यूशन कंपनियों ने एलपीजी गैस बुकिंग से जुड़े नियम बदल दिए है और दो सिलेंडर रखने वाले यूजर्स के लिए गैस रिफलिंग की समय सीमा को बढ़ाकर अब 25 से 35 दिन कर दिया गया है. यानी दूसरे LPG Cylinder की बुकिंग 35 दिन बाद हो सकेगी. लेकिन इस तरह की खबरों पर अब सरकार का बयान आ गया है और पूरी तस्वीर साफ कर दी है.
सरकार ने क्या कहा? LPG Booking को लेकर जारी रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्टों पर संज्ञान लेते हुए सरकार ने पूरी तस्वीर साफ की है. इसमें कहा गया है कि कुछ रिपोर्टों में एलपीजी रिफिल बुकिंग की समयसीमा बदलने का दावा किया जा रहा है, जिसके तहत PMUY कनेक्शन के लिए 45 दिन, Non-PMUY सिंगल सिलेंडर कनेक्शन के लिए 25 दिन और Non-PMUY डबल सिलेंडर कनेक्शन के लिए 35 दिन बताया जा रहा है.
सरकारी बयान ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि पहले से तय की गई टाइमलाइन में ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है. रिफिल बुकिंग की मौजूदा समयसीमा के मुताबिक ही शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन है.
इसके साथ ही लोगों को ये सलाह भी दी गई है कि ऐसी गलत खबरों पर भरोसा न करें, न ही उन्हें फैलाएं और LPG Cylinder की घबराहट में बुकिंग करने से बचें. सरकारी बयान में ये भी कहा गया है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और चिंता की कोई बात नहीं है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









