
'कौन BJP के लोग दारू-सिगरेट नहीं पीते?', राज्यसभा में क्यों भड़के संजय सिंह
AajTak
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों का संरक्षण (संशोधन) बिल का विरोध किया है. उन्होंने इस बिल को सेलेक्ट कमेटी के पास भेजने की मांग की है.
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों का संरक्षण (संशोधन) विधेयक का विरोध किया है. संजय सिंह ने राज्यसभा में इस बिल पर चर्चा के दौरान यह मांग की है कि इसे सलेक्ट कमेटी को भेजा जाए और इसके बाद ही इसको पारित किया जाए. उन्होंने कहा कि जिस समुदाय के लिए आप कानून बनाने जा रहे हैं, उस समुदाय के लोगों से तो बात करिए.
संजय सिंह ने कहा कि सत्तापक्ष के लोग कहते हैं कि किन्नर दारू पीकर आ जाते हैं, सिगरेट पीकर आ जाते हैं. यह कैसी-कैसी बातें कही जा रही हैं यहां. उन्होंने कहा कि कौन बीजेपी के लोग दारू नहीं पीते, सिगरेट नहीं पीते. आप दूध के धुले हो गए. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद को इस पर चेयर से डॉक्टर दिनेश शर्मा ने टोका. दिनेश शर्मा ने चेयर से यह कहा कि अब खतम करिए.
संजय सिंह ने कहा कि आपको (डॉक्टर दिनेश शर्मा) को नहीं कह रहा हूं सर. मुझे मालूम है आप दारू-सिगरेट नहीं पीते. उन्होंने कहा कि यह बिल सलेक्ट कमेटी को भेजा जाए और उसके बाद ही इसे पास किया जाए. संजय सिंह ने इससे पहले बिल का विरोध करते हुए कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि 45 साल बाद तिरुचि शिवा एक बिल लेकर आए थे जो इस सदन से पारित हुआ था. इसे लोकसभा में जाकर आपने पलट दिया.
यह भी पढ़ें: शनिवार-रविवार को रहेगी छुट्टी, नहीं चलेगी संसद... किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में बताया
उन्होंने राम वनगमन का किन्नर समाज से जुड़ा प्रसंग सुनाते हुए कहा कि आप किस समाज से दुश्मनी ले रहे हैं. संजय सिंह ने किन्नर समाज के कल्याण के लिए आवंटन और खर्च के आंकड़ों का उल्लेख कर भी सरकार को कठघरे में खड़ा किया और कहा कि पूरे देश के किन्नर समाज के लोग आपके चेहरे पर कालिख लगाने का काम करेंगे. आप विश्वासघात कर रहे हैं इस समाज के लोगों के साथ.
यह भी पढ़ें: 'बाहर इनकी बात अलग, सदन में कुछ और...', लोकसभा में पप्पू यादव पर बोले रेल मंत्री

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










